“नजफगढ़ थाना पुलिस ने शुक्रवार तड़के मुठभेड़ के बाद एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। बदमाश की पहचान धरमपुर नजफगढ़ निवासी अक्षय के रूप में हुई है। बदमाश के पैर में गोली लगी है। बदमाश लूटपाट के एक मामले में वांछित था”
नजफगढ़ 18 / 04 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
जिला पुलिस उपायुक्त अंकित सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह 5 बजे नजफगढ़ थाने का घोषित बदमाश अक्षय जय विहार नाला रोड पर लूटी गई मोटरसाइकिल के साथ मिला। पुलिस टीम ने उसे आत्मसमर्पण करने के लिए कहा, लेकिन उसने गोलीबारी शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी गोलीबारी में उसके बाएं पैर में गोली लग गई। पुलिस ने उसे तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया है। उसके कब्जे से एक पिस्टल और दो कारतूस मिले हैं।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान बदमाश ने 2 गोलियां चलाईं जबकि 3 गोलियां पुलिस की ओर से चलाई गई। बदमाश के खिलाफ लूटपाट, झपटमारी, चोरी और आर्म्स एक्ट के 13 मामले दर्ज हैं। 17 अप्रैल को लूटपाट के एक मामले में वह वांछित था।
जौनपुर: 41 लाख की लूट का पर्दाफाश, खुद को हाईकोर्ट का वकील बताने वाला आरोपी…
जौनपुर: सुरेरी थाने में 2025 बैच के ट्रेनी सिपाही ने लगाई फांसी, पुलिस महकमे में…
ग्रामीण परिवर्तन के जमीनी शिल्पकार: कैसे सामुदायिक कैडर बदल रहे हैं ग्रामीण भारत की तस्वीर"…
पीएम-अजय (PM-AJAY) योजना से बदल रही अनुसूचित जाति समुदायों की तस्वीर, 16 हजार से अधिक…
दिशा 2.0: न्याय विभाग द्वारा आज गोवा में क्षेत्रीय कार्यशाला का आयोजन, 'न्याय प्रबोध' अभियान…
बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने की राष्ट्रीय सोशल मीडिया कार्यशाला की अध्यक्षता, 'मिशन यूपी' के…