दक्षिण बंगाल : बीएसएफ ने 1.29 करोड़ का सोना पकड़ा

“बीएसएफ ने तस्कर के पास से सोने के 20 बिस्कुट बरामद किए हैं। इनका कुल वजन 1116 ग्राम है। जब्त किए गए सोने की कीमत लगभग 1.29 करोड़ बताई जा रही है”

पश्चिम बंगाल 27 / 09 / 2025 मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 

पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में बीएसएफ ने 1.29 करोड़ रुपये का सोना पकड़ा है। यह सोना तस्करी करके भारत में लाया जा रहा था। बंगाल के दक्षिणी हिस्से पर बांग्लादेश से लगने वाली सीमा पर बीएसएफ ने तस्करी की यह कोशिश नाकाम की है।

बीएसएफ अधिकारियों ने 1.29 करोड़ रुपये के सोने के साथ एक तस्कर को पकड़ा है। सीमा चौकी तराली-1 पर बीएसएफ को सूचना मिली थी कि भारत-बांग्लादेश सीमा पर एक तस्कर सोने की तस्कीर कर रहा है।

बीएसएफ कर्मियों ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को 20 सोने के बिस्कुट ले जाते हुए पकड़ा, जिनका कुल वजन 1,116.27 ग्राम था। जब्त किए गए सोने की अनुमानित कीमत लगभग 1.29 करोड़ रुपये है।

10 पैकेट में छिपा रखे थे बिस्कुट

बीएसएफ ने 26 सितंबर की सुबह तस्कर को पकड़ा है। तराली-1 सीमा चौकी के हकीमपुर चेक पोस्ट पर तस्करी की संभावित कोशिश की सूचना मिलने के बाद, बीएसएफ ने सभी संवेदनशील मार्गों और स्थानों पर निगरानी बढ़ा दी।

सुबह करीब 9 बजे, हकीमपुर बाजार से स्वरूपदाह की ओर जा रही एक संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोका गया। वाहन की गहन तलाशी लेने पर उसमें छिपे 10 छोटे पैकेट बरामद हुए, जिनमें 20 सोने के बिस्कुट थे। तस्कर को तुरंत हिरासत में लिया गया और आगे की पूछताछ के लिए हकीमपुर सीमा चौकी ले जाया गया।

तस्करों का नेटवर्क पता करने की कोशिश

प्रारंभिक पूछताछ में तस्कर ने सीमा पार से सोना लाने की बात कबूल की। ​​इस तस्करी में शामिल व्यापक नेटवर्क का पता लगाने के लिए वर्तमान में विस्तृत जांच चल रही है। गिरफ्तार तस्कर और जब्त सोने को कानूनी कार्रवाई के लिए उपयुक्त अधिकारियों को सौंप दिया जाएगा।

बीएसएफ की तरफ से आग्रह किया गया है कि अगर किसी भी स्थानीय व्यक्ति को सोने की तस्करी के बारे में पता चलता है या कोई संदिग्ध गतिविधि देखते हैं तो बीएसएफ की सीमा साथी हेल्पलाइन 14419 या 9903472227 पर व्हाट्सएप/वॉयस मैसेज के जरिए सूचना दे सकते हैं।

बीएसएफ की मदद करने वाले व्यक्ति को उचित पुरस्कार दिया जाएगा और उनकी पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

Santosh SETH

Recent Posts

चक्रवात ‘अर्णब’ का अलर्ट, ओडिशा-आंध्र में भारी बारिश की चेतावनी

बंगाल की खाड़ी में गहराया 'अर्णब' का खतरा: ओडिशा-आंध्र तटों पर भारी बारिश का अलर्ट,…

2 hours ago

भाजपा में बड़ा फेरबदल: 36 राज्यों/UTs में नए प्रभारी, स्मृति ईरानी को दो राज्य

भाजपा संगठन में बड़ा फेरबदल: 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों में नए प्रभारी…

3 hours ago

रायपुर : 3000 लोगों का रक्तदान, गोल्डन बुक में दर्ज हुआ वर्ल्ड रिकॉर्ड

रायपुर में 'सेवा महाकुंभ' का ऐतिहासिक आयोजन: 3000 लोगों ने किया रक्तदान, गोल्डन बुक में…

3 hours ago

जौनपुर: आशा कार्यकर्ताओं का कलेक्ट्रेट पर बड़ा प्रदर्शन

जौनपुर कलेक्ट्रेट पर आशा कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल: मानदेय नहीं बढ़ा तो 15 दिन बाद…

4 hours ago

चुनाव आयोग की सफाई: ‘आंतरिक मतभेद सामान्य बात, सभी फैसले कानूनी’

'आंतरिक मतभेद सामान्य प्रक्रिया, सभी फैसले सर्वसम्मति से हुए': विवादों के बीच चुनाव आयोग की…

5 hours ago

बैंक हड़ताल : लगातार 5 दिन बंदी नहीं! इस रविवार को खुलेंगे सभी बैंक

हड़ताल से निपटने के लिए सरकार का 'संडे प्लान': लगातार 5 दिन बंद नहीं रहेंगे…

5 hours ago