Astrological representation of the total solar eclipse surrounded by 12 zodiac signs

सूर्य ग्रहण 2026: 12 अगस्त को साल का आखिरी ग्रहण, जानें राशियों पर प्रभाव

सूर्य ग्रहण 2026: 12 अगस्त को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, जानें सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव”

नई दिल्ली: द पॉलिटिक्स अगेन : संतोष सेठ की रिपोर्ट

इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त 2026 को लगने जा रहा है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, यह एक पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा।

भारतीय समयानुसार ग्रहण की शुरुआत रात 9 बजकर 04 मिनट पर होगी और इसका समापन 13 अगस्त को देर रात 1 बजकर 27 मिनट पर होगा। रात का समय होने के कारण यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा।

हालांकि, ज्योतिषियों का मानना है कि यह सूर्य ग्रहण कर्क राशि और अश्लेषा नक्षत्र में घटित हो रहा है, इसलिए भारत में न दिखने के बावजूद इसका प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों पर सकारात्मक या नकारात्मक रूप में पड़ेगा। आइए जानते हैं राशियों पर इसका असर:

राशियों पर सूर्य ग्रहण का प्रभाव:

  • मेष: आर्थिक लाभ के लिए अधिक मेहनत करनी होगी। जल्दबाजी में फैसले न लें, परेशानियां आ सकती हैं।

  • वृषभ: प्रभाव सामान्य रहेगा, लेकिन सेहत को लेकर सतर्क रहें। विरोधी अड़चनें डाल सकते हैं।

  • मिथुन: कामकाज में उतार-चढ़ाव आ सकता है। कोई भी बड़ा निर्णय लेने से पहले अच्छी तरह विचार करें।

  • कर्क: ग्रहण आपकी ही राशि में है, इसलिए विशेष सावधानी बरतें। विवादों से दूर रहें और मौसमी बीमारियों से बचें।

  • सिंह: कार्यक्षेत्र में दबाव और चुनौतियां बढ़ सकती हैं। संयम रखें। हालांकि, वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।

  • कन्या: घरेलू और आर्थिक मामलों में सोच-समझकर कदम उठाएं। काम में लापरवाही भारी पड़ सकती है।

  • तुला: किस्मत का साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र और रिश्तों में संतुलन बनाए रखें, व्यर्थ की बहस से बचें।

  • वृश्चिक: योजनाओं और लंबी यात्राओं को लेकर सतर्क रहें। काम में देरी हो सकती है, निवेश में जल्दबाजी न करें।

  • धनु: करियर में असमंजस की स्थिति बन सकती है, लेकिन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता मिलेगी।

  • मकर: काम की जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। कड़ी मेहनत के बाद ही फल मिलेगा। वरिष्ठों से बातचीत में संयम बरतें।

  • कुंभ: यह ग्रहण आपके लिए शुभ संकेत ला रहा है। भविष्य की योजनाओं में सफलता मिलेगी और प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी।

  • मीन: अनावश्यक चिंताओं से दूर रहें। साझेदारी (पार्टनरशिप) के कामों में लाभ होगा और जीवन में सकारात्मकता बढ़ेगी।

(डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष और पंचांग पर आधारित है। इसकी सटीकता और संपूर्णता की पुष्टि नहीं की जा सकती।)

PREMIUM NEWS

अपनी Premium Membership चुनें

Premium articles बिना restriction पढ़ें।

Monthly

₹99/month

30 days Premium access

You have successfully subscribed to the newsletter

There was an error while trying to send your request. Please try again.

The Politics Again will use the information you provide on this form to be in touch with you and to provide updates and marketing.