सोलन – ‘आपदा प्रबंधन में मीडिया की भूमिका’ पर कार्यशाला आयोजित की गई

“सोलन मीडिया कर्मियों के लिए ‘आपदा प्रबंधन में मीडिया की भूमिका’ विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें अतिरिक्त उपायुक्त एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी जि़ला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण अजय यादव ने कहा कि आपदा के समय मीडिया की अहम भूमिका होती है”

सोलन 22 / 10 / 2024 नीतू कौशल की रिपोर्ट 

उन्होंने कहा कि आपदा के समय मीडिया कर्मी लोगों को सही समय पर सही जानकारी उपलब्ध करवाएं, ताकि आपदाओं से जानो-माल के नुकसान को न्यून किया जा सके।

उन्होंने कहा कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों में तथ्यों पर आधारित सूचना पहुंचाना महत्वपूर्ण कार्य है। इस कार्य में मीडिया की भूमिका अहम होती है। उन्होंने कहा कि आपदा के समय जिम्मेदारी के साथ कार्य करें ताकि लोगों में डर का माहौल न बनें।

उन्होंने कहा कि जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा आपदा के समय विभिन्न कार्यों के लिए अलग-अलग अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।

इस अवसर पर एमएस. इंस्टिटूशन ऑफ कम्यूनिकेशन एंड मैनेजमेंट के निदेशक डा. बीएस. पंवर, राजकीय महाविद्यालय सोलन के सहायक प्राध्यापक डा. मुकेश शर्मा, अर्थ जस्ट संस्था से श्रुति ने अपने विचार रखें तथा मीडिया कर्मियों के प्रश्नों के उत्तर भी दिए।

Santosh SETH

Recent Posts

जौनपुर में डबल मर्डर: खेत के विवाद में भाई ने मां-बहन को कुल्हाड़ी से काटा

जौनपुर में दिल दहलाने वाली वारदात: 'सगड़ी' ले जाने के विवाद में छोटे भाई ने…

5 hours ago

उपचुनाव: नंदीग्राम में भाजपा ने किया खेला? ममता की उम्मीदवार ने वापस लिया नाम

पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम विधानसभा उपचुनाव में शुक्रवार को ममता बनर्जी के साथ बड़ा खेला…

17 hours ago

अमेरिका को झटका: रूस-चीन ने ईरान प्रतिबंधों वाले प्रस्ताव पर किया वीटो

UNSC में ईरान को लेकर अमेरिका बनाम रूस-चीन टकराव: वीटो से गिरा अमेरिकी प्रस्ताव, परमाणु…

23 hours ago

चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: TMC के नाम और ‘फूल-घास’ चिह्न पर रोक

TMC में बड़ी बगावत का असर: चुनाव आयोग ने 'फूल और घास' चुनाव चिह्न और…

23 hours ago

दिल्ली: स्वरूप नगर गैंगरेप-मर्डर केस का खुलासा, परिचित ने ही ली जान

दिल्ली: स्वरूप नगर में ब्लाइंड गैंगरेप-मर्डर केस का 72 घंटे में खुलासा, परिचित ने ही…

23 hours ago

गृह मंत्रालय : शहजाद भट्टी नेटवर्क UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित

गृह मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई: 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित, अमित…

2 days ago