“शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ मंडी जिला पुलिस ने ताबड़तोड़ एक्शन लिया है। जिले में चलाए गए विशेष अभियान के दारौन मंडी पुलिस ने बार-बार ड्रंकन ड्राइविंग करने पर 68 चालकों के लाइसेंस रद्द करने को भेजें हैं”
साथ ही पुलिस ने शराब पीकर गाड़ी चलाने पर 66 लोगों को हिरासत में भी लिया है, जो गाड़ी ड्राइव करने की हालत में नहीं थे। इस विशेष अभियान के दौरान मंडी पुलिस ने 15 दिनों के भीतर 176 शराबी वाहन चालकों के चालान काटें है। यह जानकारी एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने दी।
एसपी मंडी ने बताया कि हिमाचल पुलिस द्वारा चलाए गए इस अभियान के दौरान शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ मंडी पुलिस सख्ती से निपटी है। इस अभियान में लगाए गए नाकों के दौरान काटे के गए 176 चालानों में 68 वाहन चालक ऐसे पाएं गए हैं, जिनके पहले भी कई बार ड्रंकन ड्राइविंग के चालान हो चुकें है।
ऐसे में पुलिस ने परिवहन विभाग को इन लोगों के लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश की है। साक्षी वर्मा ने बताया शराब पीकर गाड़ी चलाना नियमों के खिलाफ है और ऐसे वाहन चालक जो शराब पीकर गाड़ी चला रहें हैं अपने साथ-साथ दूसरों के लिए भी जानलेवा साबित होतें है।
उन्होंने वाहन चालकों से शराब पीकर गाड़ी न चलाने की अपील की है। साथ ही उन्होंने बताया कि आगे भी मंडी पुलिस का शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
आपको बता दें कि शराब पीकर गाडी चलाने वाले वाहन चालकों पर शिकंजा कसने के लिए हिमाचल पुलिस द्वारा 24 सिंतबर से 8 अक्तूबर तक यह राज्यव्यापी अभियान चलाया गया था।
इस अभियान का उदेश्य शराब पीकर गाड़ी चलाने से होने वाली सड़क दुर्घटनों को कम करने के साथ, जिम्मेदार व सुरक्षित ड्राइविंग की संस्कृति का बढ़ावा देना रहा।