सोलन – 10 वर्ष पूर्व हुए मारपीट का फरार अपराधी कंडाघाट में गिरफ्तार
“थाना सदर सोलन की टीम ने वर्ष-2014 के मारपीट के एक मामले में फरार अपराधी को कंडाघाट से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान यमन गिल के रूप में हुई है”
सोलन 20 / 10 / 2024 नीतू कौशल की रिपोर्ट
विगत करीब एक वर्ष की अवधि के दौरान पुलिस द्वारा ऐसे 36 फरार अपराधियों को खोजकर सलाखों के पीछे पहुंचाया गया है, जो अपराधिक वारदातों को अंजाम देने के पश्चात कई सालों से पुलिस और अदालत की नजरों से छुपकर बैठे हुए थे।
जिन्हें अदालत द्वारा फरारा अपराधी करार दिया गया था। उक्त आरोपी अभियोग की सुनवाई के दौरान अदालत में हाजिर न हो रहा था।
आरोपी को अदालत में पेश किया पेश किया जाएगा। पुष्टि करते हुए एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।











