सोलन – बालिकाओं के अधिकारों का संरक्षण हो सुनिश्चित – अजय यादव

“अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य पर शुक्रवार को सोलन में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त सोलन अजय यादव ने की”

सोलन 12 / 10 / 2024 नीतू कौशल की रिपोर्ट 

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं के अधिकारों का संरक्षण सुनिश्चित बनाना है और बालिकाओं के समक्ष आने वाली चुनौतियों की पहचान कर लड़कियों को और अधिक सशक्त बनाना है।

उन्होंने कहा कि बालिका सशक्तिकरण के लिए समाज में बालिकाओं की सुरक्षा, उनके सम्मानजनक जीवन-यापन एवं सशक्तिकरण के लिए सामूहिक प्रयासों की नितांत आवश्यकता है। तभी महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर बेहतर समाज निर्माण में सहायक हो सकती हैं।

उन्होंने कहा कि आज बेटियां जीवन के हर क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन कर रही हैं। खेलकूद, राजनीति, सेना सहित विभिन्न क्षेत्रों में बालिकाओं ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।

उन्होंने इस अवसर पर विभिन्न महिला केंद्रित योजनाओं और उनके प्रभावों के बारे में सारगर्भित जानकारी प्रदान की।

इस अवसर पर बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के तहत हस्ताक्षर पट्ट पर हस्ताक्षर किए गए और बेटियों की सुरक्षा की शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम के दौरान नवजात बालिकाओं, विभिन्न स्कूलों की 10वीं और 12वीं कक्षा में अव्वल रहने वाली छात्राओं और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया गया।

जिला कार्यक्रम अधिकारी कविता गौतम ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए चलाई जा रही संबल एवं सामथ्र्य योजना के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की।

इस अवसर पर जिला बाल संरक्षण समिति के अध्यक्ष कमल, सोलन जिला के विभिन्न आंगनबाड़ी वृतों में कार्यरत आंगनबाड़ी पर्यवेक्षिका रीना, निर्मला, उर्मिला, लव्या बिंद्रा, हीरा देवी, रेणू शर्मा, रेखा शर्मा और विभाषा सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया।

Santosh SETH

Recent Posts

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी को दी 150 करोड़ की सौगात

पीएम मोदी ने वाराणसी को दी 150 करोड़ की सौगात: पूर्वांचल के पहले 'अरविंद मिल्स'…

11 hours ago

काशी: ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो समापन, पीएम को देख गूंजा ‘हर-हर महादेव’

काशी के आसमान में राफेल-सुखोई की गर्जना: 3 दिवसीय 'एयर शो' का भव्य समापन, नमो…

12 hours ago

चक्रवाती तूफान मचाएगा कहर: कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

चक्रवाती तूफान मचाएगा कहर: 28 को आंध्र-ओडिशा तट से टकराने की संभावना, तमिलनाडु-केरल में 'रेड…

12 hours ago

मन की बात : पीएम मोदी ने कहा- वोकल फॉर लोकल बना वैश्विक

'मन की बात' का 139वां एपिसोड: पीएम मोदी ने 12 साल के सफर को बताया…

12 hours ago

5 महीने पहले बने 11 करोड़ फार्मर आईडी, किसानों को मिला सुरक्षा कवच

ऐतिहासिक उपलब्धि: PM मोदी का संकल्प हुआ साकार, 11 करोड़ किसानों को मिला 'फार्मर आईडी'…

22 hours ago

BB-PPDR नेटवर्क डिजाइन पर जनता और हितधारकों से मांगे सुझाव

गृह मंत्रालय की बड़ी पहल: देश भर में लागू होगा अत्याधुनिक 'BB-PPDR' संचार नेटवर्क, नेटवर्क…

22 hours ago