सोलन / नालागढ़ – ट्रक की टक्कर से सड़क पर खड़े व्यक्ति की मौत

“नालागढ़ में ट्रक ने व्यक्ति को टक्कर मार दी, जिससे व्यक्ति की मौत हो गई। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर ट्रक की पहचान कर ली है। चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है”

नालागढ़ / सोलन 18 / 10 / 2024 नीतू कौशल की रिपोर्ट 

नालागढ़ पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति सड़क हादसे में घायल होकर अचेत पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस एनएच पर चौधरी स्वीट्स व बेकरी दुकान गांव सौडी गुलाबपुरा के पास पहुंची।

यहां व्यक्ति मृत पड़ा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। शव सीएचसी नालागढ़ ले जाया गया। सीसीटीवी फुटेज से जांच की तो पाया कि ट्रक सड़क पर खडे़ अज्ञात व्यक्ति को टक्कर मारकर फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।

एएसपी बद्दी अशोक वर्मा ने बताया कि यह हादसा ट्रक चालक द्वारा ट्रक को तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाने के कारण हुआ। चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस चालक की तलाश कर रही है।

Santosh SETH

Recent Posts

दिल्ली के कश्मीरी गेट में खौफनाक वारदात: लूटपाट में युवक की हत्या

दिल्ली के कश्मीरी गेट में खौफनाक वारदात: लूटपाट के विरोध पर ई-रिक्शा सवार युवक की…

36 minutes ago

यूपी में मौसम का यू-टर्न: 13 जिलों में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

यूपी में मानसून का रिवर्स गियर: 13 जिलों में अति भारी बारिश का 'ऑरेंज अलर्ट',…

42 minutes ago

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का आगाज: अमित शाह आज करेंगे उद्घाटन

ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का शंखनाद: अमित शाह करेंगे उद्घाटन, 85 देशों…

54 minutes ago

एशियन गेम्स 2026: 5वें दिन भारत ने जीते 5 मेडल, कुल पदक संख्या 17 हुई

एशियन गेम्स 2026: 5वें दिन भारत ने जीते 5 मेडल, एथलेटिक्स में सीमा ने 16…

1 hour ago

मौत का सफर बनीं स्लीपर बसें: 3 साल में 45 अग्निकांड, 64 मौतें, नियम फेल

स्लीपर बसों में अग्निकांड: मौत के सफर में तब्दील होतीं रात की यात्राएं और सुरक्षा…

1 hour ago

चक्रवात अर्नब का कहर: ओडिशा-आंध्र में तबाही, देश के 22 राज्यों में अलर्ट

'चक्रवात अर्नब' का तांडव: ओडिशा और आंध्र तटों से टकराया तूफान, जनजीवन अस्त-व्यस्त; 22 राज्यों…

1 hour ago