“परवाणू मंडी से सेब का ट्रक लेकर फरार हुए चालक को पुलिस ने उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है। चालक को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है”
सोलन 18 / 10 / 2024 नीतू कौशल की रिपोर्ट
9 अक्तूबर को जसपाल सिंह निवासी जीरकपुर मोहाली पंजाब ने थाना परवाणू में शिकायत दी थी। उसने बताया कि 1 अक्तूबर को उसने 476 सेब की पेटियों से भरी गाड़ी परवाणू मंडी से राउरकेला उड़ीसा भेजी थी।
यह गाडी 5 अक्तूबर से पहले गंतव्य पर पहुंच जानी थी परंतु गाड़ी 9 अक्तूबर तक वहां पर नहीं पहुंची। इसके चालक और मालिक ने भी फोन स्विच ऑफ कर दिए। इस पर पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया।
जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी चालक राजीव कुमार उर्फ राजू चौधरी निवासी गाधवपुरम सेक्टर-1 दिल्ली रोड मेरठ उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया।
आरोपी के पूर्व आपराधिक रिकाॅर्ड की पड़ताल की जा रही है। एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करके 4 दिन तक का पुलिस रिमांड लिया है। मामले में जांच जारी है।
Pitru Paksha 2026: आज से पितृपक्ष का शुभारंभ, जानें 15 दिनों के कठोर नियम, 'पंचबली'…
पहाड़ से मैदान तक आफत की बारिश: यूपी के 8 जिलों में 'रेड अलर्ट', 19…
यूपी की सभी 403 विधानसभाओं में होगा आंबेडकर प्रतिमा स्थलों का विकास: योगी सरकार ने…
आजमगढ़ में पुरानी रंजिश का खूनी खेल: रानी की सराय में दिनदहाड़े युवक को मारी…
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का शुभारंभ: अमित शाह बोले- 'माफिया राज का हुआ अंत, यूपी…
नेपाल में कुदरत का दोहरा प्रहार: 26 अगस्त की विनाशकारी बाढ़ के बाद फिर भारी…