सोलन – प्रदर्शनी-सह-पुष्प शो में गुलदाउदी की 160 से अधिक किस्मों का हुआ प्रदर्शन

“डा. यसवंत सिंह परमार औद्योनिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी में आयोजित गुलदाउदी प्रदर्शनी-सह-पुष्प शो के दौरान गुलदाउदी की 160 से अधिक किस्मों और विश्वविद्यालय की सिलेक्शन का प्रदर्शन किया गया”

सोलन 18 / 11 / 2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

इस आयोजन से विश्वविद्यालय विभिन्न रंगों और महक से जीवंत हो उठा। फ्लोरीकल्चर और लैंडस्केप आर्किटेक्चर विभाग द्वारा ऑल इंडिया कोर्डिनटेड रिसर्च प्रोजेक्ट के तहत आयोजित इस कार्यक्रम ने फूल प्रेमियों, किसानों, छात्रों सहित सभी को आकर्षित किया। 

और इस फूल की सुंदरता और व्यावसायिक क्षमता का जश्न मनाया। प्रदर्शनी का उद्घाटन कुलपति प्रोफेसर राजेश्वर सिंह चंदेल ने किया, जो इस अवसर पर मुख्यातिथि रहे।

इस अवसर पर प्रोफेसर चंदेल सहित विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों और कर्मचारियों ने आयोजन में प्रदर्शित गुलदाउदी की विविधता की प्रशंसा की। राज्य भर से फूल उत्पादकों ने भी इस प्रदर्शनी में भाग लिया और अपनी प्रविष्टियां प्रदर्शित कर इस कार्यक्रम की विविधता में योगदान दिया।

यह आयोजन सिर्फ एक प्रदर्शनी नहीं था, बल्कि राज्य में गुलदाउदी की खेती के अवसरों को उजागर करने का एक मंच भी था। प्रोफेसर चंदेल ने किसानों के लिए एक लाभदायक व्यावसायिक फसल के रूप में गुलदाउदी को बढ़ावा देने के प्रयासों के लिए फ्लोरीकल्चर विभाग की सराहना की।

उन्होंने विभाग के वैज्ञानिकों को नई, आशाजनक फूलों की किस्मों को विकसित करने पर काम जारी रखने और यह सुनिश्चित करने के लिए प्रोत्साहित किया कि ये चयन किसानों तक पहुंचाएं ताकि उनकी आय बढ़ाने में मदद मिल सके।

गुलदाउदी प्रदर्शनी के अलावा, कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के छात्रों द्वारा तैयार की गई रचनात्मक परिदृश्य व्यवस्था भी प्रदर्शित की गई, जो उनकी कलात्मक प्रतिभा और डिजाइन कौशल को प्रदर्शित करती हैं।

Santosh SETH

Recent Posts

इजरायल में नई सरकार की कवायद के बीच भारत ने साफ किया रुख

इजरायल में नई सरकार के गठन पर भारत ने साफ किया रुख, गादी आइजेनकोट के…

20 hours ago

यूपी चुनाव 2027: क्या ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद आएंगे साथ?

यूपी चुनाव 2027: BJP को रोकने के लिए ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद का 'हाथ' मिलेगा?…

20 hours ago

रामपुर: CRPF आतंकी हमले से बरी मोहम्मद शरीफ की सरेआम हत्या

रामपुर में सरेआम 'खूनी खेल': CRPF आतंकी हमले से बरी मोहम्मद शरीफ की गोलियों से…

20 hours ago

सोनिया गांधी की नई किताब: ‘बिलोंगिंग’ में खुलासा, PM पद क्यों ठुकराया

सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा: 'मैं अंदर से टूटी थी, राहुल-प्रियंका के डर के कारण…

1 day ago

दिल्ली : 16 नवंबर को छठ पूजा पर सार्वजनिक अवकाश घोषित

दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: 16 नवंबर को 'छठ पूजा' पर सार्वजनिक अवकाश घोषित, यहां…

1 day ago

जौनपुर : बसरा गाँव में दिवाली पर खूनी खेल; घर में घुसकर हत्या

जौनपुर: दिवाली के जश्न के बीच बसरा गांव में 'खूनी खेल', पुरानी रंजिश में घर…

1 day ago