सोलन – यदि दवा के दो सैंपल फेल हो गए तो उद्योग होगा ब्लैक लिस्ट – डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल

“प्रदेश में जिन दवा उद्योगों के दो या इससे अधिक सैंपल फेल हुए उन्हें ब्लैक लिस्ट किया जाएगा। यह बात स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल ने सोलन में पत्रकारों से अनौपचारिक बात करते हुए कही”

सोलन 26 / 11 / 2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

हिमाचल प्रदेश में जिन दवा उद्योगों के दो या इससे अधिक सैंपल फेल हुए उन्हें ब्लैक लिस्ट किया जाएगा। यह बात स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल ने सोलन में पत्रकारों से अनौपचारिक बात करते हुए कही। 

उन्होंने कहा कि प्रदेश में ऐसे 20 उद्योग हैं जिनकी दवाओं के सैंपल बार-बार फेल हो रहे हैं। उन उद्योगों की उनके पास सूची पहुंच गई है। अब सरकार इन पर कार्रवाई की तैयारी कर रही है। डॉ. शांडिल ने कहा कि ऐसे उद्योगों से प्रदेश की छवि खराब हो रही है। दवाओं की गुणवत्ता सही होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि ड्रग विभाग के अधिकारियों को दवाओं की गुणवत्ता पर निगरानी रखने का कहा गया है। सभी दवा उद्योगों को निर्देश दिए गए हैं कि दो या इससे अधिक सैंपल फेल होने पर कार्रवाई की जाएगी। इसके बावजूद दवाओं के सैंपल बार-बार फेल हो रहे हैं।

महिलाओं को 1,500 रुपये देने के सवाल पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सभी पात्र महिलाओं को हर माह 1,500 रुपये मिलेंगे। उन्होंने कहा कि कि महिलाओं को दी जाने वाली राशि को लेकर बजट की कोई कमी नहीं है। जो महिलाएं इसके लिए पात्र हैं उन्हें यह राशि मिलेगी। विपक्ष इसको लेकर भ्रांतियां फैला रहा है।

जोगिंद्रनगर फार्मेसी में बनेंगी 34,000 क्विंटल दवाएं

जोगिंद्रनगर (मंडी)। प्रदेश की सबसे   बड़ी आयुर्वेदिक फार्मेसी जोगिंद्रनगर में हृदय, शुगर और चर्म रोगों के लिए लगभग 34 हजार क्विंटल दवाओं का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए कच्चे माल की आपूर्ति शुरू हो गई है। 14 तरह की आयुर्वेदिक दवाओं के साथ आयुष काढ़े भी बनेंगे। दर्द निवारक तेल और गले के रोगों के लिए भी आयुर्वेदिक दवाओं का निर्माण किया जाएगा।

निर्मित होने वाली औषधियों की आपूर्ति प्रदेश के करीब 1200 आयुष हेल्थ केंद्रों सहित जिलों के आयुर्वेदिक अस्पतालों में होगी। वर्ष 2023 में करीब 36,500 किलोग्राम दवाओं का निर्माण पूरा होने के बाद अब 2024-25 के लिए भी आयुर्वेदिक दवाओं के निर्माण की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

आयुर्वेदिक विभाग उपनिदेशक डॉ. आनंदी शैली ने कहा कि फार्मेसी में औषधियों के निर्माण की तमाम औपचारिकताओं का पूरा कर लिया गया है। 

Santosh SETH

Recent Posts

पीएम मोदी ने किया अंतर्राष्ट्रीय जलवायु सम्मेलन का उद्घाटन

पीएम मोदी ने किया "पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन का भविष्य" सम्मेलन का उद्घाटन, बोले- 'भारत…

14 hours ago

पीएम मोदी ने 20वें रोजगार मेले में 51,000 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र

पीएम मोदी ने 20वें रोजगार मेले में 51,000 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, कहा- 'विकसित…

14 hours ago

मध्य प्रदेश/दमोह : पति ने कुल्हाड़ी से पत्नी और 3 बच्चों को काटा

दमोह: शक और घरेलू विवाद में हैवान बना पति, कुल्हाड़ी से पत्नी और तीन मासूम…

14 hours ago

डूसू चुनाव परिणाम: ABVP ने जीते 3 पद, निर्दलीय दीपांशु बने उपाध्यक्ष

डूसू चुनाव परिणाम: ABVP का दबदबा, अध्यक्ष सहित तीन पदों पर कब्जा; निर्दलीय दीपांशु शौकीन…

14 hours ago

पाकिस्तान: महंगाई के खिलाफ गधा-गाड़ी से सिंध असेंबली पहुंचे विधायक

पाकिस्तान में महंगाई का 'पेट्रोल बम': गधा-गाड़ी से सिंध असेंबली पहुंचे PTI विधायक, सरकार के…

15 hours ago

राष्ट्रपति ने 5 राज्यों के उच्च न्यायालयों में 14 नए जज किए नियुक्त

न्यायपालिका में 14 नए जजों की नियुक्ति: राष्ट्रपति ने दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, झारखंड और कर्नाटक…

15 hours ago