Breaking News

उत्तर काशी – मस्जिद मामले में तीन मृतकों को भी दे दिया नोटिस

“बीते दिनों उत्तरकाशी में हुए मस्जिद विवाद को लेकर एसडीएम भटवाड़ी की ओर से मुस्लिम समुदाय के न लोगों नौ को नोटिस जारी किए गए”

उत्तरकाशी 26/ 11 /2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

इन नोटिसों में कुछ दस्तावेजों के कूट रचित होने की बात कही गई है। एसडीएम भटवाड़ी की अध्यक्षता में अवैध अतिक्रमण की जांच के लिए गठित समिति ने मस्जिद के दस्तावेजों का मूल अभिलेखों से मेल नहीं होने पर नोटिस जारी किए हैं।

यह नोटिस मस्जिद के लिए जमीन खरीदने वाले मुस्लिम समुदाय के लोगों और आश्रितों को दिए गए हैं। ताजुब्ब की बात ये है कि इनमें तीन मृतकों के नाम भी नोटिस जारी हुए हैं। दरअसल, नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड संख्या 2 में निर्मित मस्जिद को लेकर बीते बृहस्पतिवार को एसडीएम भटवाड़ी की ओर से मुस्लिम समुदाय के करीब 9 लोगों को नोटिस जारी किए गए।

इन नोटिसों में कुछ दस्तावेजों के कूट रचित होने की बात कही गई है। साथ ही ये भी कहा गया है कि समुदाय के लोगों ने जो भी दस्तावेज प्रशासन को अब तक दिए हैं, वह सभी छाया प्रति में हैं, जिनका मूल अभिलेखों से मिलान नहीं हो पा रहा है।

इस कारण प्रशासन आपत्तियों का भी निराकरण नहीं कर पा रहा है। लेकिन तहसील प्रशासन ने जिन नौ लोगों को नोटिस जारी किए हैं। उनमें से तीन मृतक है।  इनमें इकबाल बेग, यासिन बेग और महमूद अली शामिल हैं। यासिन बेग के पुत्र इश्तियाक अली का कहना है कि उनके पिता का निधन वर्ष 2016 में हुआ था।

बताया कि कोविड सहित अन्य कारणों से वह अपने पिता के नाम दर्ज भूमि की खाता-खतौनी में अपना नाम दर्ज नहीं करवा पाए हैं। इस संबंध में एसडीएम भटवाड़ी मुकेश रमोला से बातचीत करने का प्रयास किया गया। लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।

Santosh SETH

Recent Posts

पीएम मोदी ने किया अंतर्राष्ट्रीय जलवायु सम्मेलन का उद्घाटन

पीएम मोदी ने किया "पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन का भविष्य" सम्मेलन का उद्घाटन, बोले- 'भारत…

13 hours ago

पीएम मोदी ने 20वें रोजगार मेले में 51,000 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र

पीएम मोदी ने 20वें रोजगार मेले में 51,000 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, कहा- 'विकसित…

13 hours ago

मध्य प्रदेश/दमोह : पति ने कुल्हाड़ी से पत्नी और 3 बच्चों को काटा

दमोह: शक और घरेलू विवाद में हैवान बना पति, कुल्हाड़ी से पत्नी और तीन मासूम…

14 hours ago

डूसू चुनाव परिणाम: ABVP ने जीते 3 पद, निर्दलीय दीपांशु बने उपाध्यक्ष

डूसू चुनाव परिणाम: ABVP का दबदबा, अध्यक्ष सहित तीन पदों पर कब्जा; निर्दलीय दीपांशु शौकीन…

14 hours ago

पाकिस्तान: महंगाई के खिलाफ गधा-गाड़ी से सिंध असेंबली पहुंचे विधायक

पाकिस्तान में महंगाई का 'पेट्रोल बम': गधा-गाड़ी से सिंध असेंबली पहुंचे PTI विधायक, सरकार के…

14 hours ago

राष्ट्रपति ने 5 राज्यों के उच्च न्यायालयों में 14 नए जज किए नियुक्त

न्यायपालिका में 14 नए जजों की नियुक्ति: राष्ट्रपति ने दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, झारखंड और कर्नाटक…

14 hours ago