सोलन – बरोटीवाला के कटिवाला में मार पीट के दौरान आठ घायल

“बरोटीवाला स्थित कालूझिंडा पंचायत के कटीवाला में हरियाणा राज्य के दो गुटों में मारपीट हुई। डंडों और रोड से एक-दूसरे पर प्रहार हुए। इसमें दोनों गुटों के आठ लोग घायल हुए हैं”

बद्दी /सोलन 12 / 10 / 2024 नीतू कौशल की रिपोर्ट 

घायलों को पहले बद्दी अस्पताल पहुंचाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दो को गंभीर हालत में पीजीआई रेफर कर दिया गया है। वहीं इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार गुरुवार देर रात हरियाणा के पिंजौर कस्बे के इसरनगर के रहने वाले अजमल, जमील, अब्बदुल, विशाल और दूसरे गुट के चमन, सलमान, असलम, सलीम व राज कुमार के बीच कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।

अजमल, जमीन, अब्दुल व विशाल गाड़ी में बैठकर पिंजौर से बद्दी की ओर भाग गए। दूसरे गुट ने भी अन्य गाड़ी से इनका पीछा किया। दोनों गुट हिमाचल की सीमा में घुसकर कालूझिंडा पंचायत के कटिवाला में इकट्ठे हो गए।

रात को दस बजे के बाद डंडों व रोडों से एक-दूसरे पर प्रहार किए। शोर सुनकर क्षेत्र के ग्रामीण इकट्ठे हो गए। लोगों ने बीच-बचाव किया। अजमल, जमील, अब्बलु, विशाल, राज कुमार, असलम, सलमान व चमन घायल हुए हैं।

घायलों को बद्दी अस्पताल पहुंचाया गया जहां से जमील को पीजीआई व असलम को पंचकूला के सरकारी अस्पताल में रेफर किया गया।

एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि दोनों गुटों में झगड़ा रेहड़ी-फड़ी लगाने को हुआ। क्राॅस मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जमील व असलम की हालत नाजुक बनी हुई है।

PREMIUM NEWS

अपनी Premium Membership चुनें

Premium articles बिना restriction पढ़ें।

Monthly

₹99/month

30 days Premium access

You have successfully subscribed to the newsletter

There was an error while trying to send your request. Please try again.

The Politics Again will use the information you provide on this form to be in touch with you and to provide updates and marketing.