सोलन – 218 ग्राम चरस, 50 टेबलेट्स सिंथेटिक ड्रग के साथ देहरादून निवासी गिरफ्तार

“शहर के साथ लगते कठार गांव में पुलिस ने उत्तराखंड के देहरादून निवासी से 218 ग्राम चरस और 50 टेबलेट्स सिंथेटिक ड्रग बरामद किए हैं। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने की तैयारी की जा रही है”

सोलन 19 / 11 / 2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

आरोपी की पहचान रमेश गांव सावरा तहसील चकरोता जिला देहरादून के रूप में हुई है। वह कठार गांव में किराये के मकान में रह रहा है। एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है।

जुलाई 2023 से अब तक नशों के छोटे-बड़े 118 मामलों में 278 नशा तस्करों को सलाखों के पीछे पहुंचाया जा चुका है। इसमें नशे के सामान की सप्लाई करने वाले बाहरी राज्यों के 111 से ज्यादा आरोपी शामिल हैं।

इसमें चिट्टे के 98 बड़े सप्लायर भी हैं। यह सप्लायर दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, असम और महाराष्ट्र समेत दूसरे राज्यों से है। इसमें 8 नाइजीरियन नागरिक भी शामिल हैं। इनको दिल्ली से गिरफ्तार किया था।

अब तक 3.50 करोड़ की संपत्ति जब्त

पुलिस ने नशा तस्करों की संपत्ति की जब्ती की प्रक्रिया को पहली बार अंजाम दिया है। तीन मामलों में संलिप्त 7 आरोपियों की 3.50 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति जब्त की जा चुकी है। इनमें से एक मामले में जिसमें करीब 37 किलो चरस थी और दूसरा चिट्टा तस्करी का अभियोग शामिल है।

इसमें हरियाणा के सिरसा जिले के आरोपी गुरप्रीत सिंह की संपत्ति जब्त की गई है। तीसरा भी चिट्टा तस्करी का अभियोग है। इसमें चंडीगढ़ के आरोपी कपिल गर्ग की संपत्ति जब्त की गई है।

Santosh SETH

Recent Posts

यूपी के 62 जिलों में बारिश का अलर्ट, 19 जिलों में स्कूल बंद

पहाड़ से मैदान तक आफत की बारिश: यूपी के 8 जिलों में 'रेड अलर्ट', 19…

3 hours ago

यूपी के 4,030 आंबेडकर प्रतिमा स्थलों का होगा कायाकल्प, 403 करोड़ जारी

यूपी की सभी 403 विधानसभाओं में होगा आंबेडकर प्रतिमा स्थलों का विकास: योगी सरकार ने…

16 hours ago

आजमगढ़ के रानी की सराय में फायरिंग, युवक को मारी गोली

आजमगढ़ में पुरानी रंजिश का खूनी खेल: रानी की सराय में दिनदहाड़े युवक को मारी…

17 hours ago

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो: माफिया खत्म, यूपी बना निवेश का केंद्र – अमित शाह

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का शुभारंभ: अमित शाह बोले- 'माफिया राज का हुआ अंत, यूपी…

17 hours ago

नेपाल में कुदरत का कहर: भारी बारिश से भूस्खलन, राहत कार्य ठप

नेपाल में कुदरत का दोहरा प्रहार: 26 अगस्त की विनाशकारी बाढ़ के बाद फिर भारी…

17 hours ago

कांग्रेस का हल्ला बोल: CEC के इस्तीफे की मांग, महाभियोग की तैयारी

SIR विवाद पर चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस का देशव्यापी संग्राम: CEC के इस्तीफे की…

17 hours ago