“छोटी काशी संघर्ष समिति के आह्वान पर खसरा संख्या 1280 को खाली करवाने को लेकर मंडी शहर में 19 नवंबर को होने वाले प्रदर्शन को लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता कर दी है। एहतियातन के तौर परी मंडी शहर में 100 से अधिक पुलिस जवान तैनात रहेंगे। जेल रोड स्थित मस्जिद के पास बैरिकेड भी पहुंचा दिए गए हैं”
मंडी 19 / 11 / 2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट
प्रदर्शन को लेकर खुफिया एजेंसियां भी सक्रिय हो गई हैं। पुलिस की मानें तो समिति ने शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन की बात कही है। पुलिस सेरी मंच, जेल रोड स्थित मस्जिद, मंगवाईं स्थित मस्जिद और शहर के मुख्य स्थलों पर पुलिस जवानों को तैनात रखेगी। खसरा संख्या 1280 जेल रोड में मस्जिद बनी हुई है।
मस्जिद में अवैध निर्माण की बात सामने आने के बाद टीसीपी कोर्ट में मामला विचाराधीन है। पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा ने कहा कि प्रदर्शनकारियों ने शांतिपूर्ण तरीके से शहर का चक्कर काटने की बात कही है। प्रदर्शन को लेकर पुलिस पूरी तरह अलर्ट है।
हनुमान चालीसा का होगा पाठ
जेल रोड में मस्जिद के अवैध निर्माण मामले में टीसीपी कोर्ट के फैसले से पहले मस्जिद में खसरा नंबर 1280 को मुक्त करवाने के लिए शहरवासी मंगलवार 11 बजे सेरी मंच पर इकट्ठे होंगे।
यहां गोपाल कपूर प्रदर्शन में हिस्सा लेने वाले लोगों को संबोधित करेंगे। यहां हनुमान चालीसा का पाठ भी किया जाएगा। इसके बाद रैली निकाली जाएगी।
पहाड़ से मैदान तक आफत की बारिश: यूपी के 8 जिलों में 'रेड अलर्ट', 19…
यूपी की सभी 403 विधानसभाओं में होगा आंबेडकर प्रतिमा स्थलों का विकास: योगी सरकार ने…
आजमगढ़ में पुरानी रंजिश का खूनी खेल: रानी की सराय में दिनदहाड़े युवक को मारी…
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का शुभारंभ: अमित शाह बोले- 'माफिया राज का हुआ अंत, यूपी…
नेपाल में कुदरत का दोहरा प्रहार: 26 अगस्त की विनाशकारी बाढ़ के बाद फिर भारी…
SIR विवाद पर चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस का देशव्यापी संग्राम: CEC के इस्तीफे की…