सोलन – परवाणू से कालका के लिए बसों की आवाजाही बंद

“शिमला से चंडीगढ़ जाने वाली बसें अब बाईपास होकर जा रहींलोगों को पैदल पहुंचना पड़ रहा परवाणू से कालका, परवाणू प्रशासन को नहीं इसकी जानकारी, लोग परेशान”

धर्मपुर (सोलन) 05/10/2024 नीतू कौशल की रिपोर्ट 

नवरात्र शुरू होते ही हरियाणा के कालका स्थित काली माता मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के चलते बाह री राज्यों से बसों को अस्थायी रूप से परवाणू से कालका के लिए बंद कर दिया गया है।

अंतिम नवरात्र तक यह आवाजाही बंद रहेगी। शिमला से चंडीगढ की ओर जाने वाली बसें अब परवाणू व कालका न जाकर बाईपास से जाएंगी।

बद्दी, नालागढ़ व ऊना जाने वाली बसें भी पिंजौर होकर जाएंगी। हालांकि कालका प्रशासन की ओर से इसकी जानकारी एसडीएम कसौली या एसी परवाणू को नहीं दी गई है।

इसके चलते लोगों को परवाणू टोल बैरियर से कालका पैदल पहुंचना पड़ रहा है। गौरतलब है कि नवरात्र में कालका के काली माता मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रहती है। यहां पर भारी जाम लगा रहता है। नवरात्र के दौरान श्रद्धालुओं की लंबी कतारें दिनभर लगी रहती हैं।

स्थानीय लोग कविता, सुमन, रोशन, जोगेंद्र, मंजु ने कहा कि बसें कालका होकर न जाने से लोगों को दिक्कतें पेश आ रही हैं। परवाणू से कालका पैदल पहुंचना पड़ रहा है। स्थानीय प्रशासन को इसकी जानकारी देनी चाहिए थी।

उधर, एसडीएम कसौली महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि इस बारे में कालका प्रशासन ने कोई जानकारी नहीं दी है । एसडीएम कालका से इस बारे में बात की जाएगी।

Santosh SETH

Recent Posts

वाराणसी में झमाझम बारिश से जलभराव, 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

वाराणसी में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त: लहरतारा-चांदपुर में भीषण जलभराव, 12वीं तक के सभी…

1 day ago

वाराणसी के लोहता में भीषण हादसा: रॉन्ग साइड ट्रक ने दो को रौंदा

वाराणसी के लोहता में भीषण सड़क हादसा: रॉन्ग साइड आ रहे बेकाबू ट्रक ने किशोर…

1 day ago

यूपी के 62 जिलों में बारिश का अलर्ट, 19 में स्कूल बंद, धान फसल बर्बाद

यूपी में बेमौसम बारिश और तेज हवाओं का कहर: 8 जिलों में अति भारी बारिश…

1 day ago

एशियन गेम्स 2026: महिला कबड्डी में भारत ने जीता गोल्ड, कुल पदक 27 हुए

एशियन गेम्स 2026: भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रचा इतिहास, रोमांचक फाइनल में ईरान को…

1 day ago

छत्तीसगढ़ में बाढ़ जैसे हालात: सभी स्कूल बंद, सीएम ने दिए बचाव के निर्देश

छत्तीसगढ़ में मूसलाधार बारिश से बाढ़ के हालात: प्रदेश के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित,…

1 day ago

Pitru Paksha 2026: आज से पितृपक्ष शुरू, जानें श्राद्ध की तिथियां

Pitru Paksha 2026: आज से पितृपक्ष का शुभारंभ, जानें 15 दिनों के कठोर नियम, 'पंचबली'…

1 day ago