हिंदू संगठन और विशेष समुदाय के बीच विवाद, पुलिस के सामने गहमागहमी

“नालागढ़ में हिंदू संगठनों और विशेष समुदाय के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। शुक्रवार को पुलिस थाना नालागढ़ में माहौल गर्माया रहा। हिंदू संगठनों ने थाना परिसर में नारेबाजी की और सड़क पर आंशिक जाम लगाया”

नालागढ़ 05 / 10 / 2024 नीतू कौशल की रिपोर्ट 

हिंदू संगठन के पदाधिकारी पर सोशल मीडिया पर धमकी देने वाले विशेष समुदाय के आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग पर अड़े रहे।

पुलिस ने दोनों गुटों को पुलिस थाना बुलाया था। यहां तक की पुलिस थाने में दोनों गुट आमने-सामने हो गए। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों गुटों को अलग किया।

शुक्रवार सुबह दोनों गुट जब पुलिस थाने में पहुंचे तो पुलिस पूरी तरह से अलर्ट थी। मौके पर फायर बिग्रेड को भी बुलाना गया था ताकि विवाद बढ़ने की परिस्थिति में नियंत्रण पाया जा सके।

बद्दी पुलिस के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक वर्मा व एसडीएम नालागढ़ भी मौके पर मौजूद रहे। इस दौरान दोनों गुटों के बीच समझौता करवाने का भी प्रयास किया गया।

लेकिन विवाद शांत नहीं हो पाया। पुलिस ने शिकायतकर्ता अनिल के बयान लेने थे जिसके लिए हिंदू संगठन के लोग थाने में जमा हो गए।

गौरतलब रहे कि बीते दिनों सोशल मीडिया पर विशेष समुदाय के एक युवक ने पोस्ट डाली थी जिसके बाद हिंदू संगठन से जुड़े युवक पुलिस थाने में पहुंचे थे और शिकायत दी थी कि उन्हें जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं।

इसके बाद पुलिस ने विशेष समुदाय के युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। शुक्रवार को विशेष समुदाय से जुड़े लोग भी पुलिस थाने में युवक के समर्थन में पहुंचे। पुलिस ने अनिल कुमार पुत्र कर्मचंद निवासी सल्लेवाल नालागढ़ की शिकायत पर मामला दर्ज किया है।

उधर, जिला बद्दी पुलिस अधीक्षक इल्मा अफरोज ने बताया कि सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने वाले युवक अकरम के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और नियमानुसार कार्रवाई भी की जा रही है। उन्होंने सभी से शांति बनाए रखने की अपील की है।

Santosh SETH

Recent Posts

वाराणसी में झमाझम बारिश से जलभराव, 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

वाराणसी में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त: लहरतारा-चांदपुर में भीषण जलभराव, 12वीं तक के सभी…

1 day ago

वाराणसी के लोहता में भीषण हादसा: रॉन्ग साइड ट्रक ने दो को रौंदा

वाराणसी के लोहता में भीषण सड़क हादसा: रॉन्ग साइड आ रहे बेकाबू ट्रक ने किशोर…

1 day ago

यूपी के 62 जिलों में बारिश का अलर्ट, 19 में स्कूल बंद, धान फसल बर्बाद

यूपी में बेमौसम बारिश और तेज हवाओं का कहर: 8 जिलों में अति भारी बारिश…

1 day ago

एशियन गेम्स 2026: महिला कबड्डी में भारत ने जीता गोल्ड, कुल पदक 27 हुए

एशियन गेम्स 2026: भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रचा इतिहास, रोमांचक फाइनल में ईरान को…

1 day ago

छत्तीसगढ़ में बाढ़ जैसे हालात: सभी स्कूल बंद, सीएम ने दिए बचाव के निर्देश

छत्तीसगढ़ में मूसलाधार बारिश से बाढ़ के हालात: प्रदेश के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित,…

1 day ago

Pitru Paksha 2026: आज से पितृपक्ष शुरू, जानें श्राद्ध की तिथियां

Pitru Paksha 2026: आज से पितृपक्ष का शुभारंभ, जानें 15 दिनों के कठोर नियम, 'पंचबली'…

1 day ago