सोलन – 555वीं गुरु नानक जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई 

“आज श्री गुरु नानक देव जी की 555वीं जयंती धार्मिक आस्था और हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रही है। सपरून गुरुद्वारा में सुबह से ही रागी जत्थों द्वारा गुरुवाणी का गायन किया जा रहा है, जिससे माहौल भक्तिमय बन गया है और आपसी भाईचारे व एकता का संदेश दिया जा रहा है”
 
सोलन 15 / 11 / 2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट 
 
गुरुद्वारा सिंह सभा सपरून के प्रधान षमेन्द्र सिंह ने बताया कि इस दिन का मुख्य उद्देश्य गुरु नानक देव जी की शिक्षा को बढ़ावा देना और समाज में समरसता तथा भाईचारे का संदेश फैलाना है।