हिमाचल / बिलासपुर – चिट्टे ने ली 22 वर्षीय युवक की जान, विसरा की जांच होगी

“बिलासपुर जिले के घुमारवीं थाना के तहत हवाण में एक युवक की चिट्टा का नशा करने के बाद मौत हो गई। पुलिस के अनुसार युवक ने दोस्त के साथ उसके घर पर चिट्टे का नशा किया था। पुलिस ने मामला दर्जकर मृतक के दोस्त के बयान दर्ज किए हैं”

बिलासपुर 15 / 11 / 2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

पुलिस को दिए बयान में मृतक युवक के दोस्त ने बताया कि गुरुवार शाम को वह घुमारवीं से बाइक पर घर के लिए जा रहा था। घर के पास गांव परनाल निवासी अमन धीमान (22)  मिला।

इसके बाद अमन को लेकर घर की तीसरी मंजिल के एक कमरे में चला गया। कमरा में दोनों ने फायल पेपर से चिट्टा लिया। चिट्टा लेने के बाद अमन घर जाने के लिए उठा तो लड़खड़ाने लगा और दोबारा बिस्तर पर बैठ गया।

इसके बाद वह सो गया और खर्राटे लेना शुरू कर दिए। बीच-बीच में अमन को उठाता भी रहा। रात 11:00 बजे खर्राटे लेने की आवाज बंद हो गई। अमन कोई बातचीत नहीं कर रहा था। इसके बाद 108 एंबुलेंस से हरलोग अस्पताल पहुंचाया गया।

वहां चिकित्सक मौजूद नहीं होने पर घुमारवीं अस्पताल ले जाया गया। घुमारवीं अस्पताल में  चिकित्सक ने अमन धीमान को मृत घोषित किया। पुलिस ने शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया।

साथ ही मृतक के दोस्त पंकज ठाकुर का भी खून और पेशाब प्रिजर्व करवाया है। मृतक का विसरा जांच के लिए भेजा जाएगा। डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

PREMIUM NEWS

अपनी Premium Membership चुनें

Premium articles बिना restriction पढ़ें।

Monthly

₹99/month

30 days Premium access

You have successfully subscribed to the newsletter

There was an error while trying to send your request. Please try again.

The Politics Again will use the information you provide on this form to be in touch with you and to provide updates and marketing.