सोलन – सेरी गांव के पास पीपल के पेड़ नीचे मिली 5 दिन की नवजात बच्ची

“नालागढ़ में एक बार फिर इंसानियत शर्मसार हुई है आपको बता दें कि रामशहर मार्ग पर स्थित सेरी गांव में एक पीपल के नीचे किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा 5 दिन की नवजात बच्ची को सर्द मौसम में खुले आसमान के नीचे छोड़ दिया गया”
 
नालागढ़ 13 / 11 / 2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट 
 
बच्ची के रोने के बाद स्थानीय लोगों व गांव की महिलाओं को जब पता चला तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर बच्ची को अपनी गोद में उठाकर उसे कपड़े पहनाकर उसे दूध पिलाया गया। तब जाकर बच्ची ने चैन की सांस ली।
 
फिलहाल इस घटना के बारे में स्थानीय लोगों ने पुलिस थाना नालागढ़ को सूचित किया गैस। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंच चुकी है और पुलिस स्थानीय लोगों के बयानों को कलम बंद कर रही है फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करके आगामी जांच शुरू कर दी है।
 
इस बारे में फोन पर बातचीत करते हुए थाना प्रभारी नालागढ़ राकेश रॉय ने बताया कि सेरी गांव के पास 5 दिन की नवजात बच्ची मिली है जिसको लेकर पहले बच्ची का नालागढ़ के सिविल अस्पताल में मेडिकल चेकअप करवाया जाएगा।
 
उसके बाद बच्ची को सीडब्लूयूसी ( चाइल्ड वेलफेयर कमेटी) को सौंप दिया जाएगा। 

PREMIUM NEWS

अपनी Premium Membership चुनें

Premium articles बिना restriction पढ़ें।

Monthly

₹99/month

30 days Premium access

You have successfully subscribed to the newsletter

There was an error while trying to send your request. Please try again.

The Politics Again will use the information you provide on this form to be in touch with you and to provide updates and marketing.