सोलन – कसौली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल का 18 वां वार्षिकोत्सव मनाया गया

“कसौली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल सनवारा में 18वां वार्षिकोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर न्यायाधीश वीरेंद्र सिंह ने बतौर मुख्यातिथि तथा कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे”

सोलन 20 / 10 / 2024 नीतू कौशल की रिपोर्ट 

कार्यक्रम की शुरुआत में स्कूल के छात्रों ने पीटी, योगा, जिम्नास्टिक, जूनियर डांस और कराटे के हैरतंगेज करतब दिखाए। मंच के कार्यक्रमों की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई।

जिसमें सबसे पहले सरस्वती वंदना हुई तथा इसके बाद समूह गान, ऑर्केस्ट्रा, लावणी नृत्य, वार्षिक प्रगति रिपोर्ट, नाटक और पहाड़ी नाटी, भांगड़ा आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

इनके उपरांत मेधावी छात्र-छात्राओं को विभिन्न कार्यक्रमों में महत्त्वपूर्ण स्थान प्राप्त करने के लिए मुख्यातिथि द्वारा पारितोषिक वितरित किए गए। जिम्नास्टिक और कराटे में छात्रों ने शारीरिक बलिष्ठता का परिचय दिया।

बच्चों ने जहां आग के गोले में से कूद कर सभी को आश्चर्यचकित कर दिया। वहीं, कराटे वाले बच्चों के पेट के ऊपर से गुजरती बाइक ने सभी को दांतों तले उंगलियां दबाने को मजबूर कर दिया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम का आगाज मुख्यातिथि ने दीप प्रज्वलित कर किया। छात्रों ने हिंदी, हिमाचली नाटियों और पंजाबी भांगड़े पर थिरक कर दर्शकों का समां बांधे रखा।

छात्रों ने स्कूल की वार्षिक शैक्षणिक, सांस्कृतिक, खेलकूद और सामाजिक गतिविधियों की रिपोर्ट सबके समक्ष रखी। इसके बाद विद्यालय के प्रबंध निदेशक हीरा ठाकुर, न्यासी सदस्य राजेंद्र ठाकुर, अधिवक्ता एल्विन मैसी, हंस राज ठाकुर, नितिन ठाकुर, एसएमसी के सदस्य सीके शर्मा, वीरेंद्र सहगल, राजेंद्र कुमार सिंगला, प्रधानाचार्य राजिंदर प्रशाद तथा नगर परिषद परवाणू की अध्यक्ष मनीषा, प्रशासक प्रेम ठाकुर ने मुख्यातिथि सहित सभी आगंतुकों का धन्यवाद किया

Santosh SETH

Recent Posts

छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली का कहर, 4 लोगों की दर्दनाक मौत

छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली का कहर: बलौदाबाजार में छात्र की मौत, जांजगीर-चांपा में 3 ने…

11 hours ago

छत्तीसगढ़ : कुम्हारी में सेंट्रल GST का छापा, सितार गुटखा की फैक्ट्री पकड़ी

दुर्ग: 'सितार' गुटखा के अवैध निर्माण पर सेंट्रल GST का छापा, मशीनें और भारी माल…

11 hours ago

केजरीवाल और परिवार को चुनाव आयोग का नोटिस, AAP भड़की

दिल्ली वोटर लिस्ट: अरविंद केजरीवाल समेत परिवार के 5 सदस्यों को चुनाव आयोग का नोटिस,…

11 hours ago

LPG सब्सिडी के लिए 1 अक्टूबर से बायोमेट्रिक आधार सत्यापन अनिवार्य

गैस उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: 1 अक्टूबर से LPG सब्सिडी के लिए बायोमेट्रिक आधार…

11 hours ago

NSA डोभाल का खुलासा: जब चीनी सेना ने पकड़े एजेंट, लगा करियर खत्म

NSA अजीत डोभाल ने खोला शुरुआती करियर का राज: जब चीन ने पकड़ लिए थे…

11 hours ago

बसपा प्रमुख मायावती ने आकाश को हटाया, ईशान आनंद को जिम्मेदारी

बसपा में बड़ा फेरबदल: मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को किया किनारे, अब ईशान आनंद…

12 hours ago