“बद्दी के रेड लाइट चौक के समीप लगातार बह रहा सीवर का पानी लोगों की परेशानी का कारण बना हुआ है। यह गंदगी वाहनों के टायर के साथ लोगों के ऊपर उछल कर गिर रही है। जिससे लोगों के कपड़े खराब हो रहे हैं”
बद्दी 20 / 10 / 2024 नीतू कौशल की रिपोर्ट
यही गंदा पानी आगे जाकर पानी की नाली में मिल रहा है और सीधा लोगों के खेतों में जा रहा है। यहां पर अपनी दुकान चलाने वाले लोगों को दुर्गंध का सामना करना पड़ रहा है। यहां पर चाय और दवा की दुकान है। यह लोग दिन पर गंदगी का सामना कर रहे है।
रेड लाइट चौक बद्दी का सबसे व्यस्त चौक है। यहां से नालागढ़ की ओर से आने वाले लोग बसें पकड़ते हैं। इन लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ढाबा चलाने वाले पंकज शर्मा ने बताया कि यह गंदगी उनके घर के पास से होते हुए खेतों में जा रही है। जिससे लोगों की फसलें बर्बाद हो रही हैं।
स्थानीय निवासी संजीव ठाकुर, दीपू पंडित, भाजपा के मंडल अध्यक्ष मान सिंह मेहता ने जल शक्ति विभाग से इस लगातार बह रही सीवरेज को ठीक करने का मांग रखी।
उन्होंने बताया कि नगर परिषद के ठीक सामने यह गंदगी बह रही है। अगर जल्द ही इसे ठीक नहीं किया तो लोग महामारी का शिकार हो जाएंगे।
उधर, जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता ई. दिनेश कुमार भारद्वाज ने कहा कि सीवरेज लाइन में लगातार मिट्टी व पाॅलिथीन भर गया है। कामगार शुक्रवार से इसे ठीक करने में लगे हैं लेकिन ठीक नहीं हो पाई है।
अब जेसीबी बुलाई है। इस पाइप को काटने के बाद ही गंदगी को निकाला जाएगा। सीवरेज लाइन को जल्द ही ठीक कर दिया जाएगा।
इजरायल में नई सरकार के गठन पर भारत ने साफ किया रुख, गादी आइजेनकोट के…
यूपी चुनाव 2027: BJP को रोकने के लिए ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद का 'हाथ' मिलेगा?…
रामपुर में सरेआम 'खूनी खेल': CRPF आतंकी हमले से बरी मोहम्मद शरीफ की गोलियों से…
सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा: 'मैं अंदर से टूटी थी, राहुल-प्रियंका के डर के कारण…
दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: 16 नवंबर को 'छठ पूजा' पर सार्वजनिक अवकाश घोषित, यहां…
जौनपुर: दिवाली के जश्न के बीच बसरा गांव में 'खूनी खेल', पुरानी रंजिश में घर…