SDM थप्पड़ कांड – नरेश मीणा के गिरफ्तारी के बाद बवाल, समर्थकों ने किया चक्काजाम-आगजनी
“एसडीएम को थप्पड़ मारने वाले निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा की गिरफ्तार के बाद देवली-उनियारा में बवाल फिर शुरू हो गया है। उसके समर्थकों ने सड़क पर चक्काजाम कर आगजनी की है। पुलिस मौके पर मौजूद है और हालात काबू में करने के प्रयास कर रही है”
जयपुर 14 / 11 / 2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट
राजस्थान के टोंक जिले के देवली-उनियारा में नरेश मीणा की गिरफ्तारी के बाद समर्थक फिर भड़क गए हैं। जिससे एक बार फिर बवाल शुरू हो गया है। नरेश मीणा की गिरफ्तारी के विरोध में देवली-उनियारा के समरावता गांव की सड़क पर टायर जलाए गए हैं।
पुलिस की गाड़ियों को रोकने के लिए समर्थकों ने चक्काजाम किया है। उपद्रवियों ने पुलिस पर हल्का पथराव भी किया है। जिन्हें खदेड़ने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर आंसू गैस के गोले भी छोड़े है। इस दौरान पुलिस ने उसके कुछ समर्थकों को भी गिरफ्तार किया है।
बता दें कि बुधवार को मतदान के दौरान देवली-उनियारा विधानसभा के समरावता गांव में नरेश मीणा ने एसडीएम को थप्पड़ मार दिया था। आज गुरुवार करीब 12 बजे उसे गिरफ्तार किया गया है।
दरअसल, बुधवाार को राजस्थान में 7 सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान हुआ। इनमें देवली-उनियारा विधानसभा भी शामिल थी। नरेश मीणा इस सीट से निर्दलीय चुनाव मैदान में है।
मतदान के दौरान नरेश मीणा समरावता में एक पोलिंग बूथ पहुंच गया। इस दौरान किसी बात को लेकर उसकी अधिकारियों से बहस हो गई और उसने एसडीएम को थप्पड़ मार दिया।
इसके कुछ घंटे बाद पुलिस ने नरेश मीणा को हिरासत में लिया तो उसके समर्थक भड़क गए। वे पुलिस हिरासत से मीणा को छुड़ाकर ले गए। रात में उसके समर्थकों ने सैकड़ों गाड़ियों में आग लगा दी।
नरेश मीणा के समर्थकों और पुलिस के बीच हुए बवाल में 10 पुलिस जवानों समेत 50 लोग घायल हुए हैं। अधिक चोट लगने वाले लोगों को अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस मामले में पुलिस ने अब तक करीब 60 लोगों को हिरासत में लिया है।
केकड़ी – SDM को थप्पड़ मारने के मामले में जिला कलेक्टर को दिया ज्ञापन
बाड़मेर जिला मुख्यालय पर निर्दलीय उम्मीदवार नरेश मीणा की ओर से RAS अमित चौधरी को थप्पड़ मारने के मामले में आरएएस समेत अधीनस्थ कार्मिको के संगठन गुरूवार को पेन डाउन हड़ताल पर रहे।











