Business

सेल ने वित्त वर्ष 2026 की पहली छमाही के लिए वित्तीय परिणाम घोषित किए

“सरकारी स्‍वामित्‍व वाली महारत्न कंपनी स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने 30 सितंबर 2025 (वित्त वर्ष 2026 की पहली छमाही) को समाप्त छमाही के लिए अपने वित्तीय परिणामों की घोषणा की है। इसमें मजबूत परिचालन प्रदर्शन और बेहतर मुनाफा देखा गया है”

नई दिल्ली 30 / 10 / २०२५ संतोष सेठ की रिपोर्ट 

इस अवसर पर सेल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक ने कहा कि वित्त वर्ष 2026 की पहली छमाही का प्रदर्शन, परिचालन और वित्तीय – दोनों ही मानकों पर सेल की निरंतरता को दर्शाता है। कंपनी ने स्थिर उत्पादन के लिए उच्च क्षमता उपयोग को बनाए रखा है।

मुख्य बातें:

  • कच्चे इस्पात का उत्पादन 9.5 मिलियन टन पर स्थिर बना रहा।
  • कंपनी द्वारा खुदरा एवं अन्य उपभोक्ताओं तक पहुंच बढ़ाने से बिक्री में 16.7 प्रतिशत की वृद्धि हुई।
  • मूल्य निर्धारण के चुनौतीपूर्ण माहौल के बावजूद विक्रय मात्रा की बढ़ोतरी ने प्रचालन से कारोबार को 52,600 करोड़ रुपए के पार पहुंचाया।
  • कर पश्चात लाभ (पीएटी) में ~32 प्रशित की वृद्धि हुई, जो परिचालन दक्षता और लागत अनुकूलन को दर्शाता है।
  • मार्च 2023 के स्तर की ओर बढ़ने के प्रयास के कारण ऋण घटकर 26427 करोड़ रुपए रह गया।

वित्त वर्ष 26 की पहली छमाही (स्टैंडअलोन) का प्रदर्शन:

 

इकाई

एच1 24-25

एच1 25-26

कच्चे इस्पात का उत्पादन

मिलियन टन

9.46

9.50

बिक्री

मिलियन टन

8.11

9.46

परिचालन से राजस्व

करोड़ रुपए

48,672

52,625

ब्याज, कर, मूल्यह्रास और परिशोधन से पहले की कमाई

करोड़ रुपए

5,593

5,754

असाधारण वस्तुओं और कर से पहले का लाभ

करोड़ रुपए

1,439

1,781

विशिष्‍ट सामग्री

करोड़ रुपए

(312)

(338)

कर-पूर्व लाभ (पीबीटी)

करोड़ रुपए

1,127

1,443

कर पश्‍चात लाभ (पीएटी)

करोड़ रुपए

844

1,112

 

सेल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक ने कहा कि दृढ़ संकल्प और सामूहिक टीम प्रयासों से, हमने वैश्विक इस्पात बाजारों में उतार-चढ़ाव के बावजूद बिक्री में उल्लेखनीय वृद्धि हासिल की है। दक्षता में सुधार और लागत को युक्तिसंगत बनाने की दिशा में किए गए प्रयासों के साथ यह मजबूत वित्तीय प्रदर्शन में परिणत हुआ है।

उन्‍होंने यह भी कहा कि भारत निम्न-कार्बन अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है और सेल उत्पाद विविधीकरण, ग्राहक-केंद्रित रणनीतियों, डिजिटलीकरण और चल रहे प्रयासों को पूरा करने के लिए परिकल्पित विस्तार के माध्यम से स्थायी लाभ सुनिश्चित करते हुए इस परिवर्तन में योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध है।

Santosh SETH

Recent Posts

दिल्ली प्रदर्शन: इंटरनेट बैन, 57 मेट्रो स्टेशन और कई ट्रेनें रद्द, जानें पूरी डिटेल

दिल्ली में 10 अक्तूबर को महाआंदोलन: इंटरनेट बैन, 57 मेट्रो स्टेशन और कई ट्रेनें रद्द;…

49 minutes ago

दिल्ली में प्रदर्शन: रेलवे ने 70 से अधिक ट्रेनें रद्द कीं, हजारों यात्री परेशान

दिल्ली में 10 अक्तूबर को महाआंदोलन: रेलवे ने 70 से अधिक ट्रेनें कीं रद्द, हजारों…

60 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी: दिल्ली मेट्रो और ट्रेन प्रतिबंधों की समीक्षा के निर्देश

दिल्ली प्रदर्शन से पहले सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, मेट्रो और ट्रेन सेवाएं बंद करने…

6 hours ago

उत्तर प्रदेश राज्यसभा: भाजपा के 8 और सपा के 2 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित

उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों पर निर्विरोध चुनाव, भाजपा के 8 और सपा के…

6 hours ago

शारदीय नवरात्रि 2026: 11 अक्टूबर से शुरू, हाथी पर आएंगी माता रानी

शारदीय नवरात्रि 2026: 11 अक्टूबर से शुरू होगा शक्ति की उपासना का महापर्व, इस बार…

8 hours ago

भारतीय मूल की नवी पिल्लई को नोबेल शांति पुरस्कार – 2026

गर्व का क्षण: भारतीय मूल की दक्षिण अफ्रीकी न्यायविद् नवनीतम 'नवी' पिल्लई को मिला 2026…

8 hours ago