संसद का बजट सत्र लाइव

संसद में पश्चिम एशिया संकट पर हंगामा, जयशंकर का जवाब और अखिलेश का आरोप | The Politics Again

संसद में ‘पश्चिम एशिया’ संकट पर संग्राम : जयशंकर ने दिया जवाब, अखिलेश का ‘अमेरिकी दबाव’ पर गंभीर आरोप “

नई दिल्ली (The Politics Again): श्रीमती शिल्पा की रिपोर्ट 

संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण का पहला दिन पूरी तरह से हंगामे की भेंट चढ़ गया। पश्चिम एशिया (ईरान, इजराइल, अमेरिका) में भड़के युद्ध की आंच सोमवार को भारतीय संसद तक पहुंच गई।

विपक्ष के भारी हंगामे के बीच लोकसभा की कार्यवाही दोपहर तीन बजे तक के लिए स्थगित करनी पड़ी, जबकि राज्यसभा में कामकाज जारी रहा। मकर द्वार पर राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे के नेतृत्व में विपक्ष ने जोरदार प्रदर्शन किया।

जयशंकर का बयान : ‘संवाद जरूरी, 67 हजार भारतीयों की हुई सुरक्षित वापसी’

भारी शोरगुल के बीच विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने दोनों सदनों में सरकार का पक्ष रखा। उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत की विदेश नीति क्षेत्रीय शांति बनाए रखने के लिए सक्रिय है और संवाद व कूटनीति से ही इस संकट का समाधान संभव है।

  • नागरिकों की सुरक्षा सर्वोपरि: विदेश मंत्री ने बताया कि 14 जनवरी, 14 फरवरी और 23 फरवरी को लगातार सख्त चेतावनियां (Advisories) जारी कर भारतीयों को सुरक्षित लौटने को कहा गया था। कल तक लगभग 67,000 भारतीय नागरिक अंतरराष्ट्रीय सीमाओं को पार कर सुरक्षित लौट चुके हैं।

  • PM मोदी की नजर: 1 मार्च को प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (CCS) की बैठक हुई, जिसमें स्थिति का गहन मूल्यांकन किया गया।

ईरानी युद्धपोत ‘IRIS Lavan’ को कोच्चि में पनाह

कूटनीतिक मोर्चे पर भारत के रुख को स्पष्ट करते हुए जयशंकर ने एक बड़ी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुश्किल हालात के बावजूद भारत ने मानवीय आधार पर ईरान के युद्धपोत ‘IRIS Lavan’ को कोच्चि पोर्ट पर डॉक होने (रुकने) और तकनीकी सहायता की अनुमति दी है। ईरानी अधिकारियों ने भारत के इस दोस्ताना कदम की जमकर सराहना की है।

विपक्ष का वार: अखिलेश का तेल पर सवाल, खरगे को 1 करोड़ भारतीयों की चिंता

  • अखिलेश यादव (सपा): पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने विदेश नीति पर सवाल उठाते हुए गंभीर आरोप लगाया कि “अमेरिका यह तय करने की कोशिश कर रहा है कि भारत को तेल किस देश से खरीदना चाहिए।” उन्होंने ऊर्जा सुरक्षा के मुद्दे पर गंभीर चर्चा की मांग की।

  • मल्लिकार्जुन खरगे (कांग्रेस): राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष खरगे ने कहा कि भारत अपनी 55% ऊर्जा पश्चिम एशिया से लेता है।

  • वहां लगभग 1 करोड़ भारतीय काम कर रहे हैं, ऐसे में वहां की अस्थिरता का भारत पर सीधा और गंभीर असर पड़ रहा है।

सत्ता पक्ष का पलटवार : ‘विपक्ष का व्यवहार गैर-जिम्मेदाराना’

विपक्ष के हंगामे पर संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि विपक्ष ने खुद चर्चा मांगी थी और जब चर्चा हो रही है, तो वे ही हंगामा कर रहे हैं।

वहीं, राज्यसभा में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने विपक्ष के वॉकआउट की निंदा करते हुए कहा, “सरकार राष्ट्रीय हितों की रक्षा कर रही है। विपक्ष का व्यवहार गैर-जिम्मेदाराना है… मोदी सरकार के नेतृत्व में आप वहीं बैठे रहोगे और घटते चले जाओगे।”

संसद से टीम इंडिया को सलाम

राजनीतिक तकरार के बीच राज्यसभा में एक सुखद पल भी आया, जब सभी सदस्यों ने एकजुट होकर भारतीय क्रिकेट टीम को आईसीसी पुरुष T20 विश्व कप जीतने पर हार्दिक बधाई दी और खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की सराहना की।

PREMIUM NEWS

अपनी Premium Membership चुनें

Premium articles बिना restriction पढ़ें।

Monthly

₹99/month

30 days Premium access

You have successfully subscribed to the newsletter

There was an error while trying to send your request. Please try again.

The Politics Again will use the information you provide on this form to be in touch with you and to provide updates and marketing.