राज्यों की खबरे

दतिया उपचुनाव में बवाल: टिकट कटने बवाल, पथराव और चक्का जाम

दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने पर भारी बवाल, समर्थकों ने किया पथराव, NH-44 पर 15 किमी लंबा जाम”

दतिया: द पॉलिटिक्स अगेन : संतोष सेठ की रिपोर्ट 

मध्य प्रदेश की हाई-प्रोफाइल दतिया विधानसभा सीट पर आगामी उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) द्वारा टिकट की घोषणा करते ही पूरे इलाके में भारी बवाल मच गया है।

बीजेपी आलाकमान द्वारा दतिया सीट से पूर्व गृह मंत्री और कद्दावर नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा का पत्ता काटते हुए आशुतोष तिवारी को अपना आधिकारिक उम्मीदवार घोषित किया गया है।

इस फैसले से नरोत्तम मिश्रा के हजारों समर्थक बेहद नाराज और आक्रोशित हो गए हैं, जिसके बाद शहर में हिंसक झड़प की स्थिति पैदा हो गई है।

आशुतोष तिवारी के नाम के एलान से भड़के ‘नरोत्तम दादा’ के समर्थक

संगठन की तरफ से आशुतोष तिवारी के नाम पर मुहर लगने का एलान होते ही नरोत्तम मिश्रा के समर्थक और स्थानीय कार्यकर्ता दतिया की सड़कों पर उतर आए।

समर्थकों को पूरा भरोसा था कि इस उपचुनाव में पार्टी एक बार फिर मिश्रा को ही मैदान में उतारेगी। टिकट कटने से नाराज कई कार्यकर्ताओं ने विरोध स्वरूप अपनी शर्ट उतारकर बीच सड़क पर प्रदर्शन किया और सामूहिक रूप से बीजेपी छोड़ने व पदों से इस्तीफा देने की खुली चेतावनी दे डाली।

पुलिस पर पथराव, 15 किलोमीटर लंबे जाम में फंसी गाड़ियां

शनिवार तड़के सुबह से ही प्रदर्शनकारियों ने नेशनल हाईवे-44 (NH-44) को पूरी तरह ब्लॉक कर चक्का जाम कर दिया।

दतिया के एसपी मयूर खंडेलवाल ने बताया कि शुक्रवार शाम से ही करीब 3,000 से ज्यादा उपद्रवी दतिया शहर का माहौल बिगाड़ने का प्रयास कर रहे थे। उन्होंने जबरन मुख्य बाजारों को बंद करा दिया।

हाईवे पर वाहनों की आवाजाही रुकने से करीब 15 किलोमीटर लंबा भीषण ट्रैफिक जाम लग गया, जिससे पड़ोसी जिलों की यातायात व्यवस्था भी चरमरा गई।

शनिवार सुबह करीब 4 बजे जब पुलिस ने जाम हटाने की कोशिश की, तो उपद्रवियों ने पुलिस टीम पर पत्थरों से जानलेवा हमला कर दिया।

इस भारी पत्थरबाजी में दतिया के एडिशनल एसपी सहित छह से अधिक पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

माहौल बिगड़ता देख पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

हालात को अनियंत्रित होता देख पुलिस ने आत्मरक्षा और कड़ाई बरतते हुए आंसू गैस के गोले छोड़े। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर उपद्रवियों को हाईवे से खदेड़ा।

इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कई उपद्रवियों को हिरासत में लिया है। फिलहाल, तनाव को देखते हुए पूरे दतिया क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

डैमेज कंट्रोल में जुटे आशुतोष तिवारी

इस भारी विरोध के बीच प्रत्याशी आशुतोष तिवारी डैमेज कंट्रोल करने की कोशिश में जुट गए हैं। उन्होंने बयान जारी करते हुए कहा है कि, “डॉ. नरोत्तम मिश्रा मेरे अभिभावक हैं और मैं उनके मार्गदर्शन में ही क्षेत्र में चुनाव प्रचार का काम आगे बढ़ाऊंगा।”

क्यों हो रहा है दतिया सीट पर उपचुनाव?

दतिया विधानसभा सीट पर इस उपचुनाव की नौबत एक अदालती फैसले के कारण आई है। 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के राजेंद्र भारती ने तत्कालीन गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा को 7,500 से अधिक वोटों से हराया था।

लेकिन इसी साल अप्रैल 2026 में दिल्ली की एक अदालत ने राजेंद्र भारती को धोखाधड़ी के एक पुराने मामले में 3 साल की सजा सुना दी।

नियमों के अनुसार, सजा मिलते ही राजेंद्र भारती की विधानसभा सदस्यता रद्द हो गई, जिससे यह सीट खाली हो गई।

उपचुनाव की तारीखें

चुनाव आयोग के नोटिफिकेशन के अनुसार, दतिया की इस रिक्त सीट पर 30 जुलाई को मतदान होगा और 3 अगस्त को मतों की गणना के बाद अंतिम नतीजे घोषित किए जाएंगे।

Santosh SETH

Recent Posts

यूपी के 4,030 आंबेडकर प्रतिमा स्थलों का होगा कायाकल्प, 403 करोड़ जारी

यूपी की सभी 403 विधानसभाओं में होगा आंबेडकर प्रतिमा स्थलों का विकास: योगी सरकार ने…

9 hours ago

आजमगढ़ के रानी की सराय में फायरिंग, युवक को मारी गोली

आजमगढ़ में पुरानी रंजिश का खूनी खेल: रानी की सराय में दिनदहाड़े युवक को मारी…

10 hours ago

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो: माफिया खत्म, यूपी बना निवेश का केंद्र – अमित शाह

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का शुभारंभ: अमित शाह बोले- 'माफिया राज का हुआ अंत, यूपी…

10 hours ago

नेपाल में कुदरत का कहर: भारी बारिश से भूस्खलन, राहत कार्य ठप

नेपाल में कुदरत का दोहरा प्रहार: 26 अगस्त की विनाशकारी बाढ़ के बाद फिर भारी…

10 hours ago

कांग्रेस का हल्ला बोल: CEC के इस्तीफे की मांग, महाभियोग की तैयारी

SIR विवाद पर चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस का देशव्यापी संग्राम: CEC के इस्तीफे की…

10 hours ago

जौनपुर: तेजीबाजार में निशुल्क नेत्र शिविर का हुआ शुभारम्भ

जौनपुर: तेजीबाजार में लगा निशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र शिविर, कृपाशंकर सिंह के सहयोग से होगा…

14 hours ago