Categories: Politics

पेपर लीक की हकीकत राहुल गांधी और अखिलेश, दोनों की मुश्किलें… शिक्षा मंत्री ने किस बात पर किया चैलेंज

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक के मामले में सोमवार लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और सपा चीफ अखिलेश यादव ने सरकार पर निशाना साधा। राहुल गांधी ने इस मसले पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर सीधा हमला बोला। वहीं केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि राहुल गांधी और उनके साथी घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व की यूपीए सरकार और यूपी में अखिलेश यादव की सरकार के दौरान के प्रश्नपत्र लीक से जुड़ी जमीनी हकीकत दोनों की मुश्किलें बढ़ा देगी।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने संसद में प्रश्नपत्र लीक के मुद्दे पर सरकार पर विपक्ष के हमले का नेतृत्व करते हुए कहा कि देश की परीक्षा प्रणाली में एक बहुत गंभीर समस्या है और प्रधान ने इसके लिए खुद को छोड़कर सभी को दोषी ठहराया है। इस पर पलटवार करते हुए प्रधान ने सवाल किया कि कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार जब सत्ता में थी, तो वह अनुचित आचरण निषेध विधेयक, 2010 सहित शैक्षणिक संस्थानों में कदाचार रोकने वाले विधेयकों को लागू करने में क्यों विफल रही।

परीक्षा प्रणाली में बहुत खामियां हैं। मंत्री ने अपने आपको छोड़कर सबको जिम्मेदार ठहराया है…मुझे नहीं लगता कि जो चल रहा है, उसकी बुनियादी जानकारी भी उन्हें है। करोड़ों छात्र आज चिंतित हैं और उन्हें इस बात का यकीन हो गया है कि भारतीय परीक्षा प्रणाली एक फ्रॉड है।

राहुल गांधी, नेता प्रतिपक्ष

नेता प्रतिपक्ष और उनका गुट घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं। केंद्र में पूर्व की यूपीए सरकार सरकार और उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव की सरकार के दौरान प्रश्नपत्र लीक की जमीनी हकीकत राहुल गांधी और अखिलेश यादव, दोनों के लिए मुश्किलें बढ़ा देगी।

धर्मेंद्र प्रधान, केंद्रीय शिक्षा मंत्री

धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि शायद राहुल गांधी अनुचित व्यवहार की बुनियादी बातों और गणित को बहुत अच्छी तरह से समझते हैं। इससे पता चलता है कि कांग्रेस सरकार अनुचित आचरण निषेध विधेयक-2010 सहित शैक्षणिक संस्थानों में धांधली को रोकने के विधेयकों को लागू करने में क्यों विफल रही।

उन्होंने कहा कि क्या नेता प्रतिपक्ष बता सकते हैं कि कांग्रेस पार्टी ने किस मजबूरी, दबाव और किन कारणों से अनियमितताओं पर अंकुश लगाने के लिए कानून लाने से इनकार कर दिया।

admin

Recent Posts

इजरायल में नई सरकार की कवायद के बीच भारत ने साफ किया रुख

इजरायल में नई सरकार के गठन पर भारत ने साफ किया रुख, गादी आइजेनकोट के…

3 days ago

यूपी चुनाव 2027: क्या ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद आएंगे साथ?

यूपी चुनाव 2027: BJP को रोकने के लिए ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद का 'हाथ' मिलेगा?…

3 days ago

रामपुर: CRPF आतंकी हमले से बरी मोहम्मद शरीफ की सरेआम हत्या

रामपुर में सरेआम 'खूनी खेल': CRPF आतंकी हमले से बरी मोहम्मद शरीफ की गोलियों से…

3 days ago

सोनिया गांधी की नई किताब: ‘बिलोंगिंग’ में खुलासा, PM पद क्यों ठुकराया

सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा: 'मैं अंदर से टूटी थी, राहुल-प्रियंका के डर के कारण…

3 days ago

दिल्ली : 16 नवंबर को छठ पूजा पर सार्वजनिक अवकाश घोषित

दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: 16 नवंबर को 'छठ पूजा' पर सार्वजनिक अवकाश घोषित, यहां…

3 days ago

जौनपुर : बसरा गाँव में दिवाली पर खूनी खेल; घर में घुसकर हत्या

जौनपुर: दिवाली के जश्न के बीच बसरा गांव में 'खूनी खेल', पुरानी रंजिश में घर…

3 days ago