National

राम मंदिर चढ़ावा विवाद: SIT रिपोर्ट में सिस्टम की खामी उजागर, 25 संदिग्ध

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा विवाद: SIT की प्रारंभिक रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, ‘सिस्टम’ में भारी खामी, 25 संदिग्ध राडार पर- सूत्र 

लखनऊ/अयोध्या: द पॉलिटिक्स अगेन : संतोष सेठ की रिपोर्ट 

अयोध्या के भव्य राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के मामले में स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंप दी है।

रविवार शाम सीएम योगी से मुलाकात कर SIT टीम ने पिछले 6 दिनों में 60 घंटे तक चली सघन जांच का पूरा ब्योरा पेश किया।

सूत्रों के मुताबिक, जांच में अब तक किसी बड़े पदाधिकारी का नाम नहीं आया है, लेकिन मंदिर के दान और रख-रखाव के ‘सिस्टम’ में भारी खामियां उजागर हुई हैं।

SIT की रिपोर्ट: सिस्टम पर उठे गंभीर सवाल

SIT की जांच में राम मंदिर के दान प्रबंधन को लेकर कई चौंकाने वाली कमियां सामने आई हैं:

  • खराब ट्रांसपोर्टेशन: दानपात्र से रुपये निकालकर काउंटिंग सेंटर तक ले जाने और वहां से बैंक तक पहुंचाने का सिस्टम बेहद असुरक्षित और खामियों भरा है।

  • सोने-चांदी का रख-रखाव: रुपये के अलावा मंदिर में चढ़ाए जाने वाले सोने-चांदी के आभूषणों की गिनती और रख-रखाव का तरीका भी सही नहीं पाया गया।

  • लॉकर की चाबियां: सुरक्षा के लिहाज से लॉकर की दो अलग-अलग चाबियां (Dual Key System) होनी चाहिए थीं, जो वहां मौजूद नहीं हैं।

रडार पर दो मुख्य नाम: टिन्नू यादव और फूलकांत मिश्रा

SIT की इस प्रारंभिक जांच में ट्रस्ट और SBI के उन कर्मचारियों की भूमिका संदिग्ध मानी जा रही है, जो दान की गिनती में शामिल थे। इनमें दो नाम सबसे ऊपर हैं:

  1. रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू: टिन्नू के पास राम मंदिर के चढ़ावे और दान की पूरी जिम्मेदारी थी, इसलिए वह SIT के मुख्य रडार पर है।

  2. फूलकांत मिश्रा का चौंकाने वाला उदय: फूलकांत के पास राम मंदिर के आभूषणों की देखभाल की जिम्मेदारी थी। कुछ समय पहले तक अयोध्या की एक छोटी सी दुकान में नग बेचने और भविष्य बताने वाला फूलकांत आज चार महंगी गाड़ियों और पॉश इलाके में एक बंगले का मालिक है।

चंपत राय से करीबी और परिवार के विरोधाभासी दावे

टिन्नू यादव और फूलकांत मिश्रा, दोनों को ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय का बेहद करीबी बताया जाता है। जहां बिना परमिशन कोई परिंदा पर नहीं मार सकता, वहां फूलकांत की सीधी पहुंच थी।

फूलकांत के परिवार के बयानों में भारी विरोधाभास है। उसका भाई साकेत दावा करता है कि उनकी संपत्ति अपनी दुकान की कमाई से है और फूलकांत मंदिर के अंदर नहीं जाता।

वहीं, फूलकांत की मंदिर के अंदर की तस्वीरें मौजूद हैं और उसके ही भतीजे ने दावा किया है कि उनकी गाड़ियां राम मंदिर के काम में चलती हैं।

25 संदिग्धों पर लटकी तलवार, जिले से बाहर जाने पर रोक

चढ़ावा चोरी केस में SIT ने अब तक 150 लोगों से गहन पूछताछ की है। इनमें से 25 लोगों की भूमिका बेहद संदिग्ध पाई गई है और SIT की सिफारिश पर इनके खिलाफ जल्द कड़ी कानूनी कार्रवाई हो सकती है।

जांच को प्रभावित होने से बचाने के लिए SIT ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारियों और शक के घेरे में आए सभी कर्मचारियों के अयोध्या जिले से बाहर जाने पर सख्त रोक लगा दी है। मामले की अंतिम और विस्तृत रिपोर्ट 15 दिन बाद आने की उम्मीद है।

Santosh SETH

Recent Posts

जौनपुर के सिकरारा में दुकान के बाहर सो रहे व्यक्ति की हत्या, 3 टीमें गठित

जौनपुर में सनसनीखेज वारदात: दुकान के बाहर सो रहे व्यक्ति की सिर कूचकर निर्मम हत्या,…

14 hours ago

LPU में बेकाबू बवाल: इंटरनेट बंद, डीआईजी-एसएसपी की गाड़ियां तोड़ीं

LPU में बेकाबू बवाल: इंटरनेट सेवाएं बंद, डीआईजी-एसएसपी की गाड़ियां तोड़ीं; 'दातर' और वॉकी-टॉकी के…

16 hours ago

उज्जैन में शाही मस्जिद का हिस्सा हटाने पर पथराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस

सिंहस्थ 2028: उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण के दौरान शाही मस्जिद का हिस्सा हटाने पर बवाल;…

16 hours ago

SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग के 5 बड़े फैसले: घर बैठे होगा वेरिफिकेशन

SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग के 5 बड़े फैसले: अब घर बैठे होगा वेरिफिकेशन,…

22 hours ago

TRAI हुआ सख्त: अब मिलेंगे बिना डेटा वाले सस्ते कॉलिंग-SMS रिचार्ज प्लान

करोड़ों मोबाइल यूजर्स के लिए TRAI का बड़ा फैसला: बिना डेटा वाले 'Voice और SMS-Only'…

22 hours ago

आम जनता को राहत: सोमवार से होने वाली 3 दिन की बैंक हड़ताल टली

आम जनता को बड़ी राहत: सोमवार से होने वाली 3 दिवसीय देशव्यापी बैंक हड़ताल टली,…

22 hours ago