Uttar Pradesh

राम मंदिर चंदा चोरी: अखिलेश का BJP पर तीखा हमला

राम मंदिर चंदा चोरी पर अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला: कहा- ‘दानभक्तों’ का उतरा नकाब, अयोध्या में ही होगा भाजपाइयों का ‘लंका कांड’

लखनऊ, 27 जून: द पॉलिटिक्स अगेन : संतोष सेठ की रिपोर्ट 

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के कथित इस्तीफे और मंदिर चढ़ावा चोरी के बड़े खुलासे के बाद उत्तर प्रदेश की राजनीति में भारी उबाल आ गया है।

इस महाघोटाले को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) और संघ परिवार पर सीधा और बेहद तीखा हमला बोला है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (X) पर सिलसिलेवार पोस्ट करते हुए अखिलेश ने इस पूरी घटना को भाजपा का ‘लंका कांड’ करार दिया।

‘दानभक्तों का मुखौटा उतरा, भगवान ने दिखाया चमत्कार’

सपा प्रमुख ने अपने पोस्ट में लिखा कि भगवान की अलौकिक शक्ति ने अपना चमत्कार दिखा दिया है और ‘दानभक्तों’ (चंदाखोरों) का असली नकाब जनता के सामने आ गया है।

उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “अब भाजपाइयों के अहंकार की चमचमाती लंका के साम्राज्य का भी अंत होगा और ‘लंकाधिपति’ का भी। भाजपा के लिए अमृतकाल अब असल में ‘काल’ बनकर आया है।”

‘इस्तीफा नहीं, त्यागपत्र दिया है’ – भाजपा के दावों पर कटाक्ष

चंपत राय के इस्तीफे की खबरों के बीच अखिलेश ने भाजपा सरकार के उस दावे की हवा निकाली जिसमें वे कहते थे कि ‘उनके राज में इस्तीफे नहीं होते’।

उन्होंने लिखा, “चढ़ावा-चंदा-दान चोरी से आहत जनता कटाक्ष कर रही है कि अब भाजपाई सफाई दे रहे हैं कि हमने इस्तीफा नहीं ‘त्यागपत्र’ दिया है।

दरअसल, यह तो भाजपाई और उनके संगी-साथियों के काले कारनामों, करतूतों और कारगुजारियों का मात्र पहला अध्याय है जो खुला है।”

इसी कड़ी में नीट (NEET) पेपर लीक का जिक्र करते हुए अखिलेश ने कहा कि छात्र मांग कर रहे हैं कि जब इस्तीफे शुरू ही हो गए हैं, तो अब ‘लीकाधिपति’ का भी इस्तीफा करवा ही दीजिए।

‘चोरों के भागने से पहले सील किए जाएं बॉर्डर, केयर फंड का भी होगा ऑडिट’

अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि अब लूट के माल के बंटवारे की इस लड़ाई में इनकी पूरी टोली—पार्टी, संघ, सभा, परिषद, वाहिनी और ट्रस्ट—एक-दूसरे की पोल खोलेगी।

उन्होंने चेतावनी देते हुए लिखा, “इससे पहले कि ये लोग चोरी के माल से भरा अपना ‘झोला-बोरा’ लेकर इधर-उधर भागें, देश के बॉर्डर बंद कर दिए जाने चाहिए।

अभी तो बस शुरुआत है, अब तो पीएम केयर फंड के साथ-साथ अनरजिस्टर्ड लोगों को भी अपने कुकृत्यों का हिसाब देना होगा। भगवान के ऑडिट से यह ‘भाजपाई-गिरोह’ बच नहीं पाएगा।”

CCTV बना ‘चढ़ावा-चोरी TV’: 40 दिन में 70 बार लूट

सीसीटीवी फुटेज में 40 दिन के भीतर 70 बार चोरी पकड़े जाने के खुलासे पर सपा प्रमुख ने कड़ा प्रहार किया।

उन्होंने कहा, “हमने तो पहले ही कहा था कि CCTV का नाम ‘चढ़ावा-चोरी TV’ साबित होगा। इतिहास गवाह है कि जिन लोगों ने भारत को ‘सत्रह’ बार लूटा, वे आज भी बदनाम हैं।

लेकिन जिन्होंने केवल 40 दिन में ‘सत्तर’ बार भगवान के दरबार में लूट की, वे तो इतिहास में इस महापाप के लिए ‘सात’ जन्मों के लिए काले अक्षरों में दर्ज हो जाएंगे।”

अखिलेश ने अंत में एक बड़ा सवाल खड़ा करते हुए पूछा कि यदि 7 हफ्ते में इतनी बड़ी चोरी पकड़ी गई है, तो सोचिए पिछले इतने सालों में कितना पैसा चुराया गया होगा, कितना आपस में बांटा होगा, कितना छुपाया होगा और कितना अपने ‘मुखिया’ तक पहुंचाया गया होगा! उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम को ‘अखंड निंदनीय’ बताया है।

Santosh SETH

Recent Posts

यूपी चुनाव 2027: चिराग पासवान का 403 सीटों पर चुनाव का ऐलान

यूपी चुनाव 2027: चिराग पासवान ने छेड़ा चुनावी बिगुल, सभी 403 सीटों पर लोजपा (रामविलास)…

1 hour ago

वर्ल्डस्किल्स शंघाई 2026 : NIFT के छात्रों ने जीते 2 रजत और उत्कृष्टता पदक

वर्ल्डस्किल्स शंघाई 2026 में NIFT के छात्रों का जलवा: भारत ने जीते 2 रजत और…

9 hours ago

राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन 2026: 10 राज्यों को 1200 मिले करोड़

'टीम एग्रीकल्चर' के दम पर दुनिया का फूड बास्केट बनेगा भारत: रबी अभियान-2026 में कृषि…

9 hours ago

FCRA रजिस्ट्रेशन के नाम पर रिश्वतखोरी, गृह मंत्रालय के 2 अधिकारी गिरफ्तार

FCRA रजिस्ट्रेशन के नाम पर रिश्वतखोरी: गृह मंत्रालय के इनपुट पर दिल्ली पुलिस का बड़ा…

9 hours ago

एशियन गेम्स: नीरू ढांडा ने रचा इतिहास, ट्रैप इवेंट में जीता भारत के लिए गोल्ड

एशियन गेम्स 2026: शूटर नीरू ढांडा ने रचा इतिहास, इंडिविजुअल ट्रैप इवेंट में जीता भारत…

9 hours ago

सुल्तानपुर : शिक्षक संघ अध्यक्ष और पत्नी की गला रेतकर निर्मम हत्या

सुल्तानपुर में खौफनाक वारदात: शिक्षक संघ अध्यक्ष और उनकी पत्नी की गला रेतकर निर्मम हत्या,…

9 hours ago