India Post staff assisting customers at a special Rakhi booking counter in Delhi.

रक्षाबंधन 2026: दिल्ली में राखी भेजने के लिए डाक विभाग की विशेष व्यवस्था

रक्षाबंधन 2026: दिल्ली में राखी भेजने के लिए डाक विभाग की विशेष व्यवस्था, 36 जगहों पर खुले काउंटर”

नई दिल्ली: द पॉलिटिक्स अगेन : श्रीमती शिल्पा की रिपोर्ट

भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन (राखी पर्व) इस वर्ष 28 अगस्त 2026 को मनाया जाएगा।

बहनों द्वारा भेजी गई राखियां उनके भाइयों तक समय से और सुरक्षित पहुंचें, इसके लिए डाक विभाग (दिल्ली परिमंडल) ने विशेष तैयारियां की हैं।

अंतिम समय की भीड़ से बचने और निर्बाध डिलीवरी सुनिश्चित करने के लिए विभाग ने दिल्ली के 34 प्रमुख डाकघरों और 2 रेलवे स्टेशनों पर विशेष राखी बुकिंग काउंटर स्थापित किए हैं, जो 22 अगस्त 2026 तक संचालित रहेंगे।

24 स्पीड पोस्ट और 48 स्पीड पोस्ट सेवाओं का उठाएं लाभ

डाक विभाग ने ग्राहकों से अपील की है कि वे अपनी राखियों की सुरक्षित और समयबद्ध डिलीवरी के लिए 24 स्पीड पोस्ट और 48 स्पीड पोस्ट सेवाओं का उपयोग करें।

  • ’24 स्पीड पोस्ट’ सेवा दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, चेन्नई और हैदराबाद जैसे 6 प्रमुख महानगरों के लिए उपलब्ध है।

  • यह सेवा तेज, विश्वसनीय और सुनिश्चित वितरण की गारंटी देती है। यदि डिलीवरी में विलंब होता है, तो डाक विभाग द्वारा ग्राहकों को रकम वापसी (Refund) की सुविधा भी प्रदान की जाती है।

राखी बुकिंग के लिए 36 विशेष काउंटर्स की सूची (22 अगस्त तक उपलब्ध)

डाक विभाग ने निम्नलिखित 36 स्थानों पर विशेष काउंटर बनाए हैं, जिनमें दिल्ली और नई दिल्ली रेलवे स्टेशन भी शामिल हैं:

क्र.

डाकघर का नाम

क्र.

डाकघर का नाम

1

अशोक विहार प्रधान डाकघर-110052

19

मालवीय नगर डाकघर-110017

2

कृष्णा नगर प्रधान डाकघर-110051

20

मलकागंज डाकघर-110007

3

लोधी रोड प्रधान डाकघर-110003

21

मायापुरी डाकघर-110064

4

कालकाजी प्रधान डाकघर-110019

22

महरौली डाकघर-110030

5

इन्द्रप्रस्थ प्रधान डाकघर-110002

23

नई सब्जी मण्डी डाकघर-110033

6

संसद मार्ग प्रधान डाकघर-110001

24

पटेल नगर डाकघर-110008

7

नारायणा इण्ड. एस्टेट प्रधान डाकघर-110028

25

पश्चिम विहार डाकघर-110063

8

रमेश नगर प्रधान डाकघर-110015

26

रोहिणी डाकघर-110085

9

सरोजनी नगर प्रधान डाकघर-110023

27

आर.के. पुरम सेक्टर-5 डाकघर-110022

10

सिविल लाइन्स डाकघर-110054

28

राष्ट्रपति भवन डाकघर-110004

11

चाणक्यपुरी डाकघर-110021

29

सीलमपुर डाकघर-110053

12

दिल्ली जी.पी.ओ.-110006

30

एसआरटी नगर डाकघर-110055

13

दिल्ली कैन्ट डाकघर-110010

31

सरस्वती विहार डाकघर-110034

14

हौज खास डाकघर-110016

32

श्री निवासपुरी डाकघर-110065

15

जनकपुरी डाकघर-110058

33

आर.के. पुरम (मुख्य) डाकघर-110066

16

करोलबाग डाकघर-110005

34

नई दिल्ली जी.पी.ओ.-110001

17

केशव पुरम/ओंकार नगर डाकघर-110035

35

दिल्ली ट्रांजिट मेल ऑफिस (दिल्ली रेलवे स्टेशन)

18

लाजपत नगर डाकघर-110024

36

नई दिल्ली ट्रांजिट मेल ऑफिस (नई दिल्ली रेलवे स्टेशन)

 

’24 स्पीड पोस्ट’ बुकिंग के लिए 35 नामित कार्यालय

महानगरों में सबसे तेज डिलीवरी के लिए ग्राहक दिल्ली के इन 35 नामित कार्यालयों से ’24 स्पीड पोस्ट’ की बुकिंग कर सकते हैं:

क्र.

कार्यालय का नाम

क्र.

कार्यालय का नाम

1

बीपीसी बीएनपीएल एसपी हब, कश्मीरी गेट

19

सरोजिनी नगर प्रधान डाकघर

2

बसंत लोक बीएनपीएल एसपी हब

20

नारायणा औद्योगिक क्षेत्र प्रधान डाकघर

3

बीएनपीएल एमएमपीसी – 110037

21

रमेश नगर प्रधान डाकघर

4

मार्केट रोड बीएनपीएल एसपी हब

22

सिविल लाइंस उप डाकघर

5

कृष्णा नगर प्रधान डाकघर (बीपीसी)

23

स्वामी राम तीर्थ नगर उप डाकघर

6

दिल्ली जी.पी.ओ. (बीपीसी)

24

एंड्रयूजगंज उप डाकघर

7

नई दिल्ली प्रधान डाकघर (बीपीसी)

25

लाजपत नगर उप डाकघर

8

नारायणा औद्योगिक क्षेत्र प्रधान डाकघर (बीपीसी)

26

मालवीय नगर उप डाकघर

9

आरएमएस भवन पीओएस काउंटर

27

न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी उप डाकघर

10

ईकॉमर्स केंद्र, सफदरजंग

28

ओखला औद्योगिक क्षेत्र उप डाकघर

11

बीपीसी मार्केट रोड

29

दिल्ली कैंट उप डाकघर

12

दिल्ली जी.पी.ओ. – 110006

30

हौज खास उप डाकघर

13

नई दिल्ली जी.पी.ओ. – 110001

31

वसंत कुंज उप डाकघर

14

कृष्णा नगर प्रधान डाकघर

32

द्वारका सेक्टर-6 उप डाकघर

15

इन्द्रप्रस्थ प्रधान डाकघर

33

जनकपुरी बी-1 उप डाकघर

16

संसद मार्ग प्रधान डाकघर

34

मायापुरी उप डाकघर

17

कालकाजी प्रधान डाकघर

35

तिलक नगर उप डाकघर

18

लोधी रोड प्रधान डाकघर

–

–

 

डाक विभाग ने ग्राहकों से अपील की है कि वे अपनी राखियों को अंतिम समय की भीड़ से बचाने के लिए जल्द से जल्द इन केंद्रों पर जमा कराएं।