राजस्थान : पिता ने जीवित बेटी की छपवाई शोक पत्रिका, वजह जान होंगे हैरान

“भीलवाड़ा जिले के आसींद उपखंड के सरेरी गांव में एक अनोखा और दिल को तार तार कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक पिता ने अपनी ही जीवित बेटी की शोक पत्रिका छपवाई और शोक सभा रखी, जिसमें गांव के लोग शामिल हुए”

भीलवाड़ा 11 / 08 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

दरअसल, बरेली गांव के रहने वाले भैरू लाल जोशी ने अपनी पुत्री पूजा को समाज को कलंकित करने की ये सजा दी और जिंदा रहते हुए उसे मृत घोषित कर दिया, ताकि समाज में एक संदेश जाए।

पिता भैरू लाल जोशी ने पूजा की शादी में लाखों रुपये खर्च किए और धूमधाम से उसकी शादी गांव के ही रहने वाले संजय तिवाड़ी से करवायी थी। शादी के कुछ ही दिनों बाद पूजा अपने पति संजय तिवाड़ी के ही एक रिश्तेदार सूरज तिवाड़ी के साथ प्रेम संबंध में पड़ गई।

और अपनी शादीशुदा जिंदगी को खत्म कर सूरज के साथ घर से भाग गई और उससे लव मैरिज कर ली। इसके बाद जब पूजा को पुलिस थाने लेकर आयी तो उसने अपने पिता के खिलाफ ही बयान दे दिया। इससे आहत होकर पिता भैरू लाल जोशी ने कहा, आज से पूजा उनके लिए मर गई।

बेटी के दिए दर्द से आहत पिता ने जीवित बेटी को पूरे गांव में मृत बताया और उसके नाम की शोक पत्रिका छपवाई। इसके साथ घर के बाहर भी उसके श्राद्ध कर्म के लिए 12 दिनों की एक बैठक का आयोजन किया। 

पिता ने शोक पत्रिका में छपवाया – अत्यन्त दु:ख के साथ सूचित किया जाता है कि भैरूलाल जोशी की सुपुत्री पुजा बाई का विवाह दिनांक 25 अप्रेल 2025 को हुआ है।

जो कि विवाह पश्चात दिनांक 29 जुलाई 2025 को चली गई है। इसलिए हमारे परिवार के लिए वह स्वर्गवास हो गई जिसका द्वादसा दिनांक 10 अगस्त रविवार को रखा गया है। 

शोक पत्रिका छपवाने वाले पिता भैरू लाल जोशी ने कहा कि मेरी बेटी जब थाने में बयान देने आयी तो उसने हमारे खिलाफ बयान दर्ज करवाया। जिसके कारण हमने उसे मृत समझ लिया और यह शोक पत्रिका छपवा दी और अब उसका श्राद्ध कर्म भी होगा।

Santosh SETH

Recent Posts

बड़ी खबर : राज्यसभा व बिहार विधान परिषद चुनाव की घोषणा

राज्यसभा और बिहार विधान परिषद चुनाव की तारीखों का ऐलान: यूपी, उत्तराखंड और बंगाल की…

15 hours ago

वरिष्ठ नागरिकों के लिए वरदान बनी ‘अटल वयो अभ्युदय योजना

वरिष्ठ नागरिकों को सशक्त बना रही सरकार: 'अटल वयो अभ्युदय योजना' से 8.5 लाख बुजुर्गों…

19 hours ago

NHAI : हाई-स्पीड हाईवे पर पशुओं को रोकने के लिए बनेगी दीवार

NHAI ने जारी किए हाई-स्पीड नेशनल हाईवे के नए नियम: यातायात के अनुसार तय होगी…

20 hours ago

दिल्ली: कालकाजी मंदिर के पास 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म

दिल्ली हुई शर्मसार: कालकाजी मंदिर के पीछे जंगल में 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म,…

20 hours ago

भारत के सेमीकंडक्टर मिशन पर साइबर हमलों का खतरा !

सेमीकंडक्टर हब बनने की राह पर भारत: अश्विनी वैष्णव की चेतावनी- साइबर हमले, दुष्प्रचार और…

20 hours ago

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 34 IAS अफसरों का तबादला

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 34 IAS अधिकारियों का तबादला, 14 जिलों को मिले नए…

20 hours ago