राजा रघुवंशी हत्याकांड : हनीमून मर्डर मिस्ट्री के कई अहम् राज खुलने है बाकी !
“राजा रघुवंशी मर्डर केस के खुलासों से एमपी से लेकर यूपी और मेघालय तक सनसनी है। इस केस में लगातार हैरान करने वाले खुलासे हो रहे हैं। इस बीच सोनम के कथित प्रेमी की तस्वीर सामने आ गई है”
गाज़ीपुर संतोष सेठ की रिपोर्ट 09 / 06 / 2025
इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड में पल-पल ऐसे खुलासे हो रहे हैं जो बेहद चौंकाने वाले हैं। राजा मर्डर केस में एक और बड़ा खुलासा हुआ है। 21 साल के राज कुशवाहा को मर्डर का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है।
हत्या में शामिल सोनम के कथित बॉयफ्रेंड राज कुशवाहा और बाकी 2 आरोपियों की तस्वीर सामने आ गई हैं। कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस ने राज को पकड़ा है। हत्याकांड के 4 आरोपियों के नाम सामने आए हैं- विशाल विक्की ठाकुर, आनंद, आकाश राजपूत और राज कुशवाहा।
हाईप्रोफाइल राजा रघुवंशी हत्याकांड के तार ललितपुर जिले से जुड़ गए हैं। ग्राम चौकी निवासी आकाश राजपूत ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर हत्याकांड को अंजाम दिया था। मेघालय पुलिस आकाश को साथ लेकर गई है।
आकाश ने अपने साथी आनंद और विक्की निवासी इंदौर के साथ मिलकर मेघालय पहुंचकर राजा रघुवंशी की धारदार हथियार से हमला करके हत्या कर दी थी। राज की हत्या का प्लान उसकी पत्नी सोनम ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर बनाया था।
इंदौर पुलिस ने मेघालय पुलिस के साथ मिलकर अब तक 4 आरोपियों को अरेस्ट किया गया है जिसमें राज कुशवाहा, विशाल चौहान, आकाश राजपूत और आनंद नाम के शख्स को गिरफ्तार किया हैं। शिलॉन्ग पुलिस चारों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
सोनम ने दी थी पति को मारने की सुपारी?
सोनम रघुवंशी पिछले 17 दिन से लापता थी। उसे यूपी के गाजीपुर से अरेस्ट किया गया है। सोनम मेघालय से गाजीपुर कैसे पहुंची ये सबसे बड़ा सवाल है। सोनम के साथ-साथ पुलिस ने 4 आरोपियों को भी अरेस्ट किया है।
बताया जा रहा है कि आरोपियों से शुरुआती पूछताछ में ये पता चला है कि सोनम ने ही अपने पति को मारने की सुपारी दी थी और पूरी प्लानिंग के साथ सोनम अपने पति राजा को मेघालय लेकर गई थी हालांकि जांच के बाद पूरी सच्चाई सामने आएगी।
क्या है सोनम की गिरफ्तारी की कहानी?
सोनम को पुलिस ने यूपी के गाजीपुर के एक ढाबे से गिरफ्तार किया है। जिस ढाबे से सोनम को गिरफ्तार किया गया है वो गाजीपुर के नंदगंज थाना इलाके में है। ढाबा संचालक ने बताया कि रात करीब 1 बजे सोनम उनके ढाबे में आई।
उसने कहा कि उसे एक फोन कॉल करना है। ढाबे वाले ने अपने फोन से बात कराई। बताया जा रहा है कि सोनम ने अपने भाई को फोन किया फिर ढाबे के मालिक ने पुलिस को फोन किया जिसके बाद पुलिस सोनम को लेकर गई।
मेघालय पुलिस ने क्या कहा?
सोनम ने गाजीपुर में ही क्यों सरेंडर किया, राजा को शिलांग ले जाकर मारने की प्लानिंग कैसे और कब हुई? पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। वहीं, इस पूरे मामले को लेकर मेघालय पुलिस और सोनम के परिवार के अलग-अलग दावे हैं।
मेघालय पुलिस का कहना है कि सोनम ही ने पति राजा की हत्या करवाई। सोनम ने राजा को मारने के लिए पेशेवर कातिलों को सुपारी दी थी लेकिन सोनम का परिवार मेघालय पुलिस की इस थ्योरी को गलत बता रहा है। सोनम के पिता का कहना है कि पुलिस झूठ बोल रही है और कहानी गढ़ रही है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, राज कुशवाहा से सोनम का अफेयर था। सोनम ने प्रेमी के साथ मिलकर पूरे हत्याकांड की साजिश रची और अंजाम दिया। वहीं, राज कुशवाहा को लेकर सोनम के पिता ने कहा कि वो गोदाम में काम करता है।
वो परसों तक उनके साथ काम कर रहा था। वो इसमें शामिल नहीं हो सकता है। राज ऐसा लड़का नहीं है। पुलिस जो आरोप लगा रही है वो निराधार है। झूठा आरोप है। पुलिस अपने को बचाने के लिए बच्चे के ऊपर आरोप लगा रही है।
सोनम के पिता का बड़ा बयान
सोनम रघुवंशी के पिता देवी सिंह ने बताया कि राजा और सोनम की अरेंज मैरिज थी। जब उनसे पूछा गया कि क्या उनकी बेटी ने राजा के साथ शादी का विरोध किया था? इस पर सोनम के पिता ने कहा नहीं … मेरे बच्चे ऐसे नहीं हैं, मेरी बेटी कोई 18- 19 साल की नहीं है।
सोनम के पिता देवी सिंह रघुवंशी ने मेघालय पुलिस के दावे पर सवाल उठाते हुए कहा है कि सोनम के द्वारा सुपारी देकर हत्या कराने की बात गलत है। मेरी बेटी ऐसा नहीं कर सकती। उन्होंने कहा कि मेरी जब बेटी मिलेगी तो सारा सच सामने आएगा। हमारी किसी से दुश्मनी नहीं है, ऐसा ही है तो पुलिस हत्याकांड का खुलासा करे।
मां ने कहा-मेरी बेटी को फंसाया गया, वह बेकसूर है
मेघालय पुलिस सोनम पर राजा रघुवंशी की हत्या करवाने का आरोप लगा रही है, लेकिन सोनम के घर वाले इससे इंकार कर रहे हैं। सोनम के माता पिता राजा रघुवंशी हत्याकांड की सीबीआई की जांच की मांग कर रहे हैं।
सोनम की मां भी अपनी बेटी को बेकसूर बता रही हैं। सोनम की मां का कहना है कि मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए, उनकी बेटी को शिलॉन्ग पुलिस ने फंसाया है।इसकी जांच होनी चाहिए।
डीजीपी ने कहा-राजा की हत्या सुपारी किलर से करवाई गई
मेघालय पुलिस ने हनीमून मनाने गए इंदौर के दंपति राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी के गायब होने की गुत्थी को सुलझा लिया है। राजा रघुवंशी मर्डर केस में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। मेघालय के डीजीपी के मुताबिक, सोनम ने राजा के मर्डर की सुपारी अपराधियों को दी थी। इस मामले में पुलिस ने पत्नी सोनम समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
सोनम के अलावा अन्य ती सभी आरोपी मध्य प्रदेश के ही रहने वाले हैं। पुलिस को इस मामले में एक आरोपी की अभी भी तलाश है। राजा रघुवंशी और उसकी पत्नी सोनम मध्य प्रदेश से मेघालय हनीमून मनाने गए थे और इसी दौरान राजा की हत्या हो गई थी।











