“माैसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से आज पांच जिलों के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। चंबा में भूस्खलन से मकान क्षतिग्रस्त हो गया और पति-पत्नी की माैत हो गई”
शिमला 21 / 07 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
हिमाचल प्रदेश में बीती रात से लगातार जारी भारी बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। जगह-जगह भूस्खलन की घटनाएं सामने आई हैं। राज्य में सोमवार शाम 9:00 बजे तक तीन नेशनल हाईवे सहित 398 सड़कें बाधित रहीं। इसके अतिरिक्त 682 बिजली ट्रांसफार्मर व 151 जल आपूर्ति योजनाए प्रभावित हैं।
मंडी जिले में सबसे अधिक 310 सड़कें व 390 बिजली ट्रांसफार्मर बंद हैं। चंबा की चड़ी पंचायत में बादल फटने से भारी नुकसान हुआ है। मलबे की चपेट में आने से मकान गिर गया और अंदर माैजूद नवविवाहित दंपती की इसकी चपेट में आने से माैत हो गई।
मृतक की पहचान पल्लवी पत्नी सन्नी और सन्नी के रूप में हुई है। महिला पति के साथ मायके आई थी और इसी दाैरान यह हादसा हो गया। सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और प्रशासन को भी सूचित किया।
विधानसभा क्षेत्र चुराह में स्कूल बंद रखने का फैसला लिया गया है। उपायुक्त चंबा मुकेश रेप्सवाल ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए शिक्षा विभाग ने यह निर्णय लिया है। वहीं मंडी के थुनाग में हालात फिर बिगड़ गए हैं। नदी उफान पर होने से लोगों के घरों को खतरा बना हुआ है।
बारिश के चलते उपमंडल में सोमवार को सभी शैक्षणिक संस्थान बंद रखने का फैसला लिया गया। इसी तरह शिमला जिले के कुमारसैन, रोहड़ू, जुब्बल, चाैपाल, जलोग सुन्नी, ठियोग में भी सोमवार को सभी शिक्षण संस्थान बंद रहें।
किन्नाैर जिले की सांगला वैली में सोमवार सुबह बाढ़ ने भारी तबाही मचाई। वैली के चार नालों और एक खड्ड में बाढ़ आने से कई बीघा जमीन बह गई। वहीं, सैकड़ों सेब के पौधे फल समेत राजमाह और आलू जैसी नकदी फसलें नष्ट हो गईं।
चंबा जिले में भारी बारिश ने लोगों की दुश्वारियां बढ़ा दी हैं। जगह-जगह सड़कें बंद हो गई हैं, मक्की की फसल पानी के तेज बहाव में बह गई। चंबा- तीसा मुख्यमार्ग नकरोड व पंगोला में भूस्खलन हुआ है। नकरोड़-थली सड़क पर भी काफी क्षति होने की सूचना है।
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से आज दोपहर 12:00 बजे तक के लिए शिमला, सिरमाैर, चंबा, कांगड़ा व मंडी जिले के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया था। लोगों को सावधानी बरतने के लिए कहा गया है। राज्य में 27 जुलाई तक बारिश का दाैर जारी रहने का पूर्वानुमान है।
आज कांगड़ा, मंडी, शिमला, सोलन व सिरमाैर, जबकि 22 जुलाई को चंबा व कांगड़ा जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बीती रात कांगड़ा में 147.4, नगरोटा सूरियां 127.4, चुवाड़ी 118.3, मंडी 112.4, जोगिंद्रनगर 100.0, नाहन 95.7, पंडोह 86.0, पच्छाद 85.3, कुफरी 76.0, जटाैन बैराज 75.0, जोत 74.0, सुंदरनगर 73.3, बग्गी 73.1, गुलेर 70.4 व पालमपुर में 69.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
मंडी -कुल्लू राष्ट्रीय राजमार्ग 10 घंटे से बंद
उधर, भारी बारिश के चलते मंडी-कुल्लू राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया है। रविवार रात 10:00 बजे से ही 4 मील, 9 मील, बांध के नजदीक, मून होटल और फ्लाईओवर के पास पहाड़ी से लगातार पत्थर गिर रहे हैं, जिससे मार्ग बंद पड़ा है। बारिश के चलते पहाड़ियों से पत्थर और मलबा गिरने का सिलसिला जारी है, जिससे एनएचएआई की मशीनों को मार्ग से मलबा हटाने में कठिनाई हो रही है।
लगातार बारिश के बीच मार्ग को खोलना जोखिम भरा बना हुआ है। पंडोह थाना प्रभारी एएसआई अनिल कटोच ने बताया कि एनएचएआई की टीमें मौके पर मौजूद हैं और जैसे ही बारिश में थोड़ी राहत मिलेगी, तुरंत मार्ग से मलबा हटाकर सड़क को यातायात के लिए सुरक्षित बनाया जाएगा।
प्रशासन लोगों से अपील कर रहा है कि वे वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें और अनावश्यक रूप से यात्रा से बचें। स्थानीय प्रशासन और पुलिस टीम हालात पर नजर बनाए हुए हैं। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए किसी भी तरह का जोखिम नहीं लिया जा रहा है।
जिला कुल्लू में रात भर भारी बारिश होने से नदी-नाले उफान पर हैं। कई जगह भारी भूस्खलन होने से एनएच 305 सहित कई मार्ग अवरुद्ध हो गए हैं । जनजीवन अस्त-व्यस्त होने से लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ब्यास नदी के साथ-साथ तीर्थन, पिन पार्वती, जीभी खड्ड के साथ जिला के तमाम नदी-नालों में बाढ़ जैसे हालात हैं। जिला प्रशासन ने सभी लोगों को अलर्ट रहने और दिन नालों के आसपास नहीं जाने की हिदायत दी है।
चक्की दरिया पर पुल से गुजर रही थी ट्रेन, नीचे पानी के तेज बहाव में बह गई सड़क
बस्तर में रचा गया नया इतिहास: नक्सल मुक्त हुए 93 गांवों में पहली बार शान…
ऐतिहासिक बदलाव: सुकमा के 50 अति-दुर्गम नक्सल प्रभावित गांवों में आजादी के बाद पहली बार…
E20 पेट्रोल से घट रहा माइलेज? केंद्र सरकार ने दूर की भ्रांति, मिलावट के दावों…
जौनपुर कलेक्ट्रेट में शान से फहरा तिरंगा: DM सैमुअल पॉल एन. ने दिलाई 'पंचप्रण' की…
जौनपुर: पुलिस लाइन में शान से फहराया तिरंगा, खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने 80वें…
जौनपुर: स्वतंत्रता दिवस पर छात्राओं ने बनाई मनमोहक देशभक्ति रंगोली, डीएम सैमुअल पॉल एन. ने…