“जौनपुर में एक युवक ने अवैध हथियार से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली लगते ही मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई”
जौनपुर 21 / 07 / 2025 अब्दुल हई की रिपोर्ट
सिकरारा थाना क्षेत्र के बरौली गांव में सचिन यादव(40) ने रविवार की शाम मुर्गी के फाॅर्म पर अवैध तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तमंचा बरामद कर लिया है। शव लेकर कार्रवाई में जुटी है।
थाना प्रभारी उदय प्रताप सिंह ने बताया कि बरौली गांव निवासी सचिन यादव(40)पुत्र लालमणि यादव ने रविवार की शाम करीब 5 बजे घर से 100 मीटर दूर पर स्थित मुर्गी फाॅर्म पर तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
गोली की आवाज सुन परिजन मौके पर पहुंचे तो सचिन लहूलुहान जमीन पर पड़ा था। परिजन आनन-फानन में उसे लेकर एक स्थानीय चिकित्सक के यहां गए जहां उन्होंने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन रोते बिलखते उसे लेकर घर आ गए। किसी ने फोन पर थाने को सूचना दे दी।
इसके बाद फोर्स मौके पर पहुंच गई। बताया जाता है कि सचिन यादव उर्फ शैलू मुंबई में प्लाॅटिंग(जमीन खरीद फरोख्त) का काम करता था। एक सप्ताह पूर्व घर आया था। चर्चा है कि प्लाॅटिंग व्यवसाय में वह काफी कर्ज में हो गया था। घर आने के बाद से वह काफी परेशान दिखाई दे रहा था।
बस्तर में रचा गया नया इतिहास: नक्सल मुक्त हुए 93 गांवों में पहली बार शान…
ऐतिहासिक बदलाव: सुकमा के 50 अति-दुर्गम नक्सल प्रभावित गांवों में आजादी के बाद पहली बार…
E20 पेट्रोल से घट रहा माइलेज? केंद्र सरकार ने दूर की भ्रांति, मिलावट के दावों…
जौनपुर कलेक्ट्रेट में शान से फहरा तिरंगा: DM सैमुअल पॉल एन. ने दिलाई 'पंचप्रण' की…
जौनपुर: पुलिस लाइन में शान से फहराया तिरंगा, खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने 80वें…
जौनपुर: स्वतंत्रता दिवस पर छात्राओं ने बनाई मनमोहक देशभक्ति रंगोली, डीएम सैमुअल पॉल एन. ने…