“भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। रेलवे ने सभी यात्री कोचों में सीसीटीवी कैमरे लगाने का फैसला लिया है। इसका ऐलान रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने किया है। उन्होंने कहा कि यात्री सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए भारतीय रेलवे के सभी 74,000 डिब्बों और 15,000 इंजनों में सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्देश दिया है”
नई दिल्ली 14 / 07 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
यह महत्वपूर्ण निर्णय शनिवार को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू द्वारा उत्तर रेलवे में प्रायोगिक तौर पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों के लाभों की समीक्षा के बाद लिया गया। मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, यात्री गोपनीयता सुनिश्चित करने के लिए सीसीटीवी कैमरे मुख्य रूप से दरवाजों के पास, सामान्य आवागमन वाले क्षेत्रों में लगाए जाएंगे।
ट्रेन में कहां-कहां लगाए जाएंगे कैमरे?
ट्रेन में सीसीटीवी लगाने के फायदे
बता दें कि भारतीय रेलवे दुनिया के सबसे बड़े रेल नेटवर्कों में से एक है। भारतीय रेलवे प्रतिदिन औसतन 13,000 से अधिक यात्री ट्रेनें संचालित करता है, जिसमें मेल/एक्सप्रेस, पैसेंजर और उपनगरीय ट्रेनें शामिल हैं। भारतीय रेलवे से प्रतिदिन लगभग 2.4 करोड़ यात्री सफर करते हैं।
सीसीटीवी कैमरे चोरी, छेड़छाड़, उत्पीड़न और अन्य आपराधिक गतिविधियों को रोकने में मदद करते हैं। आपात स्थिति जैसे चिकित्सा आपातकाल, आग या कोई दुर्घटना होने पर सीसीटीवी फुटेज घटना की स्थिति को समझने और अधिकारियों को त्वरित और प्रभावी ढंग से प्रतिक्रिया देने में मदद कर सकता है।
खाकी फिर हुई शर्मसार: अमरोहा में हरियाणा की युवती से गैंगरेप, यूपी पुलिस के दरोगा…
होर्मुज जलडमरूमध्य में मालवाहक जहाज 'एमवी केप डाओ' पर टॉरपीडो से हमला: यूपी के देवरिया…
बंगाल की खाड़ी में गहराया 'अर्णब' का खतरा: ओडिशा-आंध्र तटों पर भारी बारिश का अलर्ट,…
भाजपा संगठन में बड़ा फेरबदल: 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों में नए प्रभारी…
रायपुर में 'सेवा महाकुंभ' का ऐतिहासिक आयोजन: 3000 लोगों ने किया रक्तदान, गोल्डन बुक में…
जौनपुर कलेक्ट्रेट पर आशा कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल: मानदेय नहीं बढ़ा तो 15 दिन बाद…