“पूर्वांचल विश्वविद्यालय के पर्यावरण विज्ञान के संविदा शिक्षक डॉ. सुधीर उपाध्याय के खिलाफ बृहस्पतिवार दो और छात्राओं ने कुलपति से मिलकर मानसिक प्रताड़ना और अश्लील हरकत के गंभीर आरोप लगाए”
जौनपुर 04 / 10 / 2024 मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार
छात्राओं ने कुलपति प्रो. वंदना सिंह से को अपनी पीड़ा सुनाई और उनको शिकायती पत्र भी दिया। बीएससी (ऑनर्स) पर्यावरण विज्ञान द्वितीय और तृतीय वर्ष की छात्राओं ने कुलपति से इस मामले की जांच की गुहार लगाई है।
शिकायत मिलने के बाद वीसी ने इस मामले की जांच का आदेश दिया है। इससे पहले भी एक छात्रा उन पर इसी तरह के आरोप लगा चुकी है और वह इस मामलेे में जांच का सामना कर रहे हैं।
कुलपति से मिलने पहुंची बीएससी (ऑनर्स) एनवायरनमेंटल साइंस द्वितीय वर्ष की छात्रा ने अपनी शिकायत में कहा है कि शिक्षक ने उसे कई बार आपत्तिजनक वीडियो कॉल और अश्लील चैटिंग की।
छात्रा ने कुलपति को बताया कि वह रात 11:57 बजे के बाद फोन पर उससे बातें करते थे। छात्रा का कहना था कि विभाग सुबह 10 बजे खुलता है, लेकिन शिक्षक उसे सुबह आठ बजे आने के लिए दबाव बनाते थे।
इसी तरह बीएससी तृतीय वर्ष की भी एक छात्रा ने भी इस शिक्षक पर मानसिक उत्पीड़न और अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया और कुलपति से शिकायत की।
उसका कहना है कि शिक्षक उससे कहते थे कि तुम मेरे सानिध्य में रहोगी तो गोल्ड मेडल दिलवा दूंगा। जब उनकी बात नहीं मानी, तब वह मानसिक रूप से परेशान करने लगे।
छात्रा को फोन करके रोज आधा घंटे परेशान करते थे विवि के संविदा शिक्षक
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में पर्यावरण विज्ञान विभाग के संविदा शिक्षक डॉ. सुधीर कुमार उपाध्याय बीएससी ऑनर्स प्रथम वर्ष की छात्रा को रोज आधा घंटे फोन करके परेशान करते थे।
छात्रा का आरोप है कि डॉ सुधीर हर दिन रात 7.30 बजे से 8 बजे के बीच फोन करते थे। वीडियो कॉल करने के लिए दबाव डालते थे। कपड़ा निहारते थे। कहते थे कि तुम अच्छी लगती हो।
छात्रा के यौन उत्पीड़न मामले में फंसे पूर्वांचल विवि के संविदा शिक्षक डॉ. सुधीर कुमार उपाध्याय के खिलाफ सराय ख्वाजा थाने की पुलिस ने गत सोमवार को मुकदमा दर्ज कर लिया।
शाहगंज की रहने वाली छात्रा का आरोप है कि एक दिन डॉ सुधीर के चैंबर में गई तो आपत्तिजनक बात की और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे।
रूस की एक महिला का हवाला दिया और साथ रहने को कहा। फोन करके अश्लील बातें करने का प्रयास करने लगे। उन्होंने कई बार पूछा कि छात्रा ने क्या पहना हुआ है।
जब छात्रा ने बताया कि उसने शॉर्ट्स पहन रखा है तो प्रोफेसर ने वीडियो कॉल करने की जिद की, यह कहते हुए कि वह देखना चाहते हैं कि शॉर्ट्स कौन सा पहन रखा है।
“दो छात्राओं ने मुझसे मुलाकात कर शिक्षक के खिलाफ शिकायती पत्र दिया है। उनके शिकायती पत्रों को ग्रीवांस सेल को दे दिया गया है। शुक्रवार को दोनों छात्राओं को साक्ष्य के साथ बुलाया गया है। दोनों का बयान दर्ज कराने के बाद आरोपी शिक्षक का बयान लिया जाएगा। अंतिम निर्णय जांच कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद लिया जाएगा” – प्रो. वंदना सिंह, कुलपति।
वर्ल्डस्किल्स शंघाई 2026 में NIFT के छात्रों का जलवा: भारत ने जीते 2 रजत और…
'टीम एग्रीकल्चर' के दम पर दुनिया का फूड बास्केट बनेगा भारत: रबी अभियान-2026 में कृषि…
FCRA रजिस्ट्रेशन के नाम पर रिश्वतखोरी: गृह मंत्रालय के इनपुट पर दिल्ली पुलिस का बड़ा…
एशियन गेम्स 2026: शूटर नीरू ढांडा ने रचा इतिहास, इंडिविजुअल ट्रैप इवेंट में जीता भारत…
सुल्तानपुर में खौफनाक वारदात: शिक्षक संघ अध्यक्ष और उनकी पत्नी की गला रेतकर निर्मम हत्या,…
जौनपुर: 50% अनुदान पर मिले 'पावर टिलर' ने बदली किसान की तकदीर, कम लागत और…