युवा यादव महासभा समारोह में अधिवक्ताओं और पत्रकारों की भूमिका पर जोर

 

“अखिल भारतवर्षीय युवा यादव महासभा द्वारा नईगंज स्थित एक होटल में आयोजित समारोह में दीवानी बार अधिवक्ता संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष सुभाष चंद्र यादव, महामन्त्री रणबहादुर यादव, सौहार्द फेलो एवं पत्रकार आनंद देव एवं चकबंदी अधिकारी संवर्ग के निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित होने पर श्री पारस नाथ यादव जी को सम्मानित किया गया”

जौनपुर 04 / 10 / 2024 वरुण यादव की रिपोर्ट 

समारोह की अध्यक्षता पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री यशवंत यादव ने की। इस अवसर पर सुभाष चंद्र यादव ने कहा, “अनुशासन में रहकर संघर्ष करना ही सफलता की कुंजी है। पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास जारी रहेगा। इस सम्मान ने मुझे और भी जिम्मेदार बना दिया है।”

महामन्त्री रणबहादुर यादव ने संविधान की व्यवस्था का जिक्र करते हुए कहा, “किसी भी ऊंचाई तक पहुंचने के लिए हमें झुककर चलना होगा। संविधान के तहत ही आज हमें यह पद और प्रतिष्ठा प्राप्त हुई है।”

समारोह में युवा यादव महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश यादव ने अधिवक्ताओं और पत्रकारों की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि समाज में न्याय और अधिकार दिलाने में दोनों ही वर्गों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

उन्होंने कहा, “अधिवक्ता और पत्रकार ही वो ताकत हैं, जो गरीब, असहाय और जरूरतमंदों की आवाज बनकर उन्हें न्याय दिला सकते हैं।”

सौहार्द फेलो एवं पत्रकार आनंद देव ने अपने संबोधन में कहा, “समाज में संवैधानिक मूल्यों की स्थापना से ही सौहार्द का माहौल बन सकता है।” इस दौरान सभी उपस्थित लोगों ने संवैधानिक मूल्यों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

समारोह के दौरान चंद्रशेखर यादव, महासभा के प्रवक्ता ने भी सभा को संबोधित किया। मंच का संचालन डॉ अतुल प्रकाश के द्वारा किया गया ।

उपस्थित सभी लोगों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया, जिससे समारोह का माहौल और भी गरिमामय हो गया। यह आयोजन अधिवक्ताओं, पत्रकारों और समाज के विभिन्न वर्गों के बीच आपसी सहयोग और न्याय की भावना को प्रोत्साहित करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा जा रहा है।

इस मौके पर ज़िलाध्यक्ष ऊमाराज यादव,महासचिव धर्मेन्द्र यादव अखिलेंद्र यादव,संजय यादव,लाल जवाहर,विशाल यादव,सियाराम,राकेश यादव,अखिलेश यादव,राजमणि यादव,कन्हैया लाल,सतीश,अशोक यादव,मुलायम यादव,विनोद यादव,मकरध्वज यादव,कमलेश एमआर,राजेश यादव बाबूपुर,अनिल दीप चौधरी,वेद प्रकाश सिंह, विकास यादव (वकील),नृपेंन्द्र यादव,धर्मेन्द्र वीरभानपुर आदि लोग उपस्थित रहे ।

Santosh SETH

Recent Posts

FCRA रजिस्ट्रेशन के नाम पर रिश्वतखोरी, गृह मंत्रालय के 2 अधिकारी गिरफ्तार

FCRA रजिस्ट्रेशन के नाम पर रिश्वतखोरी: गृह मंत्रालय के इनपुट पर दिल्ली पुलिस का बड़ा…

43 seconds ago

एशियन गेम्स: नीरू ढांडा ने रचा इतिहास, ट्रैप इवेंट में जीता भारत के लिए गोल्ड

एशियन गेम्स 2026: शूटर नीरू ढांडा ने रचा इतिहास, इंडिविजुअल ट्रैप इवेंट में जीता भारत…

26 minutes ago

सुल्तानपुर : शिक्षक संघ अध्यक्ष और पत्नी की गला रेतकर निर्मम हत्या

सुल्तानपुर में खौफनाक वारदात: शिक्षक संघ अध्यक्ष और उनकी पत्नी की गला रेतकर निर्मम हत्या,…

32 minutes ago

जौनपुर: 50% सब्सिडी पर मिले ‘पावर टिलर’ ने आसान की किसानी

जौनपुर: 50% अनुदान पर मिले 'पावर टिलर' ने बदली किसान की तकदीर, कम लागत और…

38 minutes ago

बिहार विधान परिषद चुनाव: BJP ने 4 सीटों पर घोषित किए उम्मीदवार

बिहार विधान परिषद चुनाव 2026: BJP ने जारी की 4 प्रत्याशियों की सूची, JDU के…

47 minutes ago

यूपी विधान परिषद चुनाव: BJP ने 6 और प्रत्याशी घोषित किए, सूची पूरी

यूपी विधान परिषद चुनाव: BJP ने जारी की 6 और प्रत्याशियों की सूची, सभी 11…

55 minutes ago