पूर्वांचल विश्वविद्यालय – गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में कैमरा? छात्राओं ने जमकर किया हंगामा

“जौनपुर में सोमवार को पूर्वांचल विश्वविद्यालय के हॉस्टल के बाथरूम में कैमरा मिलने पर छात्राओं ने जमकर हंगामा किया। उनका आरोप है कि कैमरा बाथरूम के शॉवर में छिपा हुआ दिखा”

जौनपुर 19 / 11 / 2024 सुनील कुमार की रिपोर्ट 

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के मीराबाई छात्रावास में बाथरूम में एक गुप्त कैमरा मिलने से सनसनी फैल गई। शुक्रवार की रात इस घटना के सामने आने के बाद छात्रावास की छात्राओं ने जमकर विरोध-प्रदर्शन किया। 

बताया जा रहा है कि छात्राओं ने बाथरूम की रैंडम जांच के दौरान यह कैमरा बाथरूम के शॉवर में छिपा हुआ देखा। पुलिस भी कैमरे का पता नहीं कर पा रही है। छात्राओं का आरोप है कि कैमरा उनके फोन के कैमरा डिक्टेटर एप में भी सक्रिय दिख रहा था। 

कई छात्राओं को अज्ञात नंबर से धमकी भरे मैसेज प्राप्त हुए हैं, जिनमें उनसे बात करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। कुछ छात्राओं का कहना है कि कुछ लोगों पर अज्ञात नंबर से कॉल भी आई है। पुलिस उनके नंबर को ट्रेस कर गोरखपुर का बता रही है।

फिलहाल नंबर बंद जा रहा है। मौके पर पुलिस कैमरा नहीं पकड़ पा रही है। हंगामा के दौरान एक छात्रा बेहोश होकर गिर गई तो कुलपति ने अपनी गाड़ी से उसे अस्पताल भिजवाया। इस दौरान छात्राएं सोशल मीडिया पर लाइव आकर सब कुछ बता रही हैं।

इसकी जानकारी छात्रों को हुई तो वे भी सड़क पर उतर गए। उन्होंने एक एंबुलेंस समेत कुछ वाहनों को रोककर हंगामा शुरू कर दिया। इस बाबत कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने बताया कि अभी तक ऐसा कोई हिडेन कैमरा नहीं मिला है।

छात्राओं का आरोप है। उसकी जांच कराई जा रही है। पुलिस अपना काम कर रही है।  

Santosh SETH

Recent Posts

Pitru Paksha 2026: आज से पितृपक्ष शुरू, जानें श्राद्ध की तिथियां

Pitru Paksha 2026: आज से पितृपक्ष का शुभारंभ, जानें 15 दिनों के कठोर नियम, 'पंचबली'…

2 hours ago

यूपी के 62 जिलों में बारिश का अलर्ट, 19 जिलों में स्कूल बंद

पहाड़ से मैदान तक आफत की बारिश: यूपी के 8 जिलों में 'रेड अलर्ट', 19…

7 hours ago

यूपी के 4,030 आंबेडकर प्रतिमा स्थलों का होगा कायाकल्प, 403 करोड़ जारी

यूपी की सभी 403 विधानसभाओं में होगा आंबेडकर प्रतिमा स्थलों का विकास: योगी सरकार ने…

20 hours ago

आजमगढ़ के रानी की सराय में फायरिंग, युवक को मारी गोली

आजमगढ़ में पुरानी रंजिश का खूनी खेल: रानी की सराय में दिनदहाड़े युवक को मारी…

20 hours ago

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो: माफिया खत्म, यूपी बना निवेश का केंद्र – अमित शाह

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का शुभारंभ: अमित शाह बोले- 'माफिया राज का हुआ अंत, यूपी…

20 hours ago

नेपाल में कुदरत का कहर: भारी बारिश से भूस्खलन, राहत कार्य ठप

नेपाल में कुदरत का दोहरा प्रहार: 26 अगस्त की विनाशकारी बाढ़ के बाद फिर भारी…

20 hours ago