“जौनपुर-रायबरेली हाईवे पर सोमवार को देर शाम टैंकर की चपेट में आने से बाइक सवार एक ही गांव के तीन युवकों की मौत हो गई। जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मॉर्च्यूरी भेज दिया। उधर, टैंकर चालक घटना के बाद वाहन छोड़कर फरार हो गया”
जौनपुर 19 / 11 / 2024 अब्दुल हई की रिपोर्ट
क्षेत्र के अलीशाहपुर गांव के राज बहादुर बिंद (28) इसी गांव के रवि बिंद (18) और सूरज बिंद (16) कैटरिंग का कार्य करते थे। सोमवार को तीनों एक ही बाइक से मछलीशहर की ओर से घर वापस लौट रहे थे।
शाम करीब छह बजे वे आनापुर मोड़ के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रहे टैंकर की चपेट में आ गए। इससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद थानाध्यक्ष आशुतोष गुप्त फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और शव को कब्जे में ले लिया।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। रवि बिंद के भाई उमेश ने बताया कि सूरज अपने मां-बाप का इकलौता बेटा था। उसकी एक छोटी बहन आरती है, जिसकी अभी शादी नहीं हुई है।
इस बाबत थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के मोबाइल से उनके घर फोन कर सूचना दे दी गई है। टैंकर के रजिस्ट्रेशन नंबर से उसके मालिक का पता किया लगाया जा रहा है।
टैंकर और बाइक की भिड़ंत इतनी भयावह थी कि बाइक सवार तीनों युवकों का शव क्षत- विक्षत हो गया था। शवों के चिथड़े उड़ गए थे। पुलिस द्वारा फोन पर तीन युवकों की मौत की सूचना मिलने पर गांव में मातम छा गया। कुछ लोगों के घर आधा- अधूरा भोजन बन चुका था लेकिन किसी ने एक भी निवाला ग्रहण नहीं किया।
Pitru Paksha 2026: आज से पितृपक्ष का शुभारंभ, जानें 15 दिनों के कठोर नियम, 'पंचबली'…
पहाड़ से मैदान तक आफत की बारिश: यूपी के 8 जिलों में 'रेड अलर्ट', 19…
यूपी की सभी 403 विधानसभाओं में होगा आंबेडकर प्रतिमा स्थलों का विकास: योगी सरकार ने…
आजमगढ़ में पुरानी रंजिश का खूनी खेल: रानी की सराय में दिनदहाड़े युवक को मारी…
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का शुभारंभ: अमित शाह बोले- 'माफिया राज का हुआ अंत, यूपी…
नेपाल में कुदरत का दोहरा प्रहार: 26 अगस्त की विनाशकारी बाढ़ के बाद फिर भारी…