पंजाब : 14 तहसीलदार और नायब तहसीलदार निलंबित

“आधिकारिक आदेश में कहा गया है कि पंजाब सिविल सेवा (दंड एवं अपील) नियम, 1970 के नियम 8 के तहत इन तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के खिलाफ बड़ी सजा की कार्यवाही प्रस्तावित है। उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है”

चंडीगढ़ 05 / 05 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

पंजाब में सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 14 तहसीलदार और नायब तहसीलदारों को निलंबित कर दिया है। निलंबन का आधिकारिक आदेश भी जारी कर दिया गया है। मोगा और श्री मुक्सर साहिब के सबसे ज्यादा छह-छह अधिकारियों पर कार्रवाई हुई है।

वहीं, सस्पेंड होने वाले अधिकारियों में दो अधिकारी फिरोजपुर के भी हैं। पंजाब सरकार ने निलंबित अधिकारियों के खिलाफ आधिकारिक आदेश भी जारी कर दिया है, जिसमें उनके निलंबन की पुष्टि की गई है और यह साफ किया गया है कि इन अधिकारियों के खिलाफ बड़ी सजा का ऐलान किया जाएगा।

आधिकारिक आदेश में कहा गया है कि पंजाब सिविल सेवा (दंड एवं अपील) नियम, 1970 के नियम 8 के तहत इन तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के खिलाफ बड़ी सजा की कार्यवाही प्रस्तावित है। उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। लिस्ट में कुल 14 नाम हैं। इनमें छह नाम मोगा, छह नाम श्री मुक्तसर साहिब और दो नाम फिरोजफुर के हैं।

ये अधिकारी हुए निलंबित

1 गुरमुख सिंह, तहसीलदार, बाघापुराना, मोगा

2 भीम सेन, नायब तहसीलदार, बाघापुराना, मोगा
3 अमरप्रीत सिंह, नायब तहसीलदार, स्मालसर, मोगा
4 रमेश ढींगरा, नायब तहसीलदार, धर्मकोट, मोगा
5 हामिश कुमार, नायब तहसीलदार, बधनी कलां, मोगा
6 सुखविंदर सिंह, नायब तहसीलदार, निहाल सिंह वाला, मोगा
7 राजिंदर सिंह, तहसीलदार, गुरुहरसहाय को अतिरिक्त कार्यभार, फिरोजपुर
8, जगतार सिंह, नायब तहसीलदार, फिरोजपुर
9 जतिंदर पाल सिंह, तहसीलदार, मलोट का अतिरिक्त कार्यभार श्री मुक्तसर साहिब
10 रणजीत सिंह खैरा, नायब तहसीलदार, श्री मुक्तसर साहिब
11 परमिंदर सिंह, तहसीलदार, बरीवाला, श्री मुक्तसर साहिब
12 कंवलदीप सिंह बराड़, तहसीलदार, गिद्दड़बाहा, श्री मुक्तसर साहिब
13 अमृता तहसीलदार अग्रवाल, नायब गिद्दड़बाहा, श्री मुक्तसर साहिब
14 बलविंदर सिंह, नायब तहसीलदार डोडा, श्री मुक्तसर साहिब

यह आदेश पंजाब सरकार के राजस्व एवं पुनर्वास विभाग की तरफ से जारी किया गया है। आदेश में यह भी साफ किया गया है कि निलंबन अवधि के दौरान इन अधिकारियों का मुख्यालय वित्त आयुक्त (राजस्व) कार्यालय, पंजाब सिविल सचिवालय, चंडीगढ़ होगा।

Santosh SETH

Recent Posts

जौनपुर में भव्य श्रीराम कथा, कलश यात्रा पर हेलीकॉप्टर से होगी पुष्पवर्षा

जौनपुर: बीआरपी इंटर कॉलेज मैदान में होगी भव्य श्रीराम कथा, कलश यात्रा पर हेलीकॉप्टर से…

1 hour ago

लखीमपुर खीरी गोलीकांड: युवक ने शिक्षिका को मारकर की आत्महत्या

लखीमपुर खीरी के स्कूल में दिनदहाड़े खौफनाक गोलीकांड: सिरफिरे युवक ने शिक्षिका की हत्या कर…

1 hour ago

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो: सीएम योगी ने जनता के नाम लिखी ‘पाती’

सीएम योगी ने यूपी की जनता के नाम लिखी 'पाती': 4 करोड़ को मिला रोजगार,…

2 hours ago

AI की बगावत: मशीनें छिपा रहीं गलतियां, क्या 10 साल में खत्म होगी दुनिया?

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की बगावत: क्या 10 साल में खत्म हो जाएगी दुनिया? नई दिल्ली:…

2 hours ago

एशियन गेम्स 2026: सुचिका ने MMA में जीता ब्रॉन्ज़, शूटिंग टीम को सिल्वर

एशियन गेम्स 2026: सुचिका तारियाल ने MMA में रचा इतिहास, भारत को दिलाया पहला मेडल;…

2 hours ago

मायावती का अखिलेश पर तंज: PDA रथ में लाल कम, BJP का भगवा ज्यादा

मायावती का अखिलेश पर तीखा हमला: 'PDA रथ में लाल कम, भगवा ज्यादा', पूछा- क्या…

2 hours ago