Breaking News

प्रधानमंत्री दौरा : भारत और क्रोएशिया के बीच हुए कई अहम समझौते, आतंकवाद पर हुई चर्चा

“भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और क्रोएशिया के प्रधानमंत्री आंद्रेज प्लेंकोविच की मौजूदगी में आज जाग्रेब में भारत और क्रोएशिया के बीच कई महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। यह भारत के किसी प्रधानमंत्री की पहली क्रोएशिया यात्रा है, जिसे दोनों देशों के लिए ऐतिहासिक माना जा रहा है”

नई दिल्ली 19 / 06 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘मैं क्रोएशिया के प्रधानमंत्री आंद्रेज प्लेंकोविच और यहां की सरकार का दिल से धन्यवाद करता हूं, जिन्होंने मुझे इतनी गर्मजोशी और स्नेह से इस खूबसूरत भूमि पर स्वागत किया।’ उन्होंने यह भी कहा कि भारत और क्रोएशिया लोकतंत्र, कानून का राज, बहुलवाद जैसे साझा मूल्यों से जुड़े हुए हैं।

आर्थिक और तकनीकी सहयोग पर जोर

पीएम मोदी ने बताया कि भारत के सागरमाला प्रोजेक्ट के तहत पोर्ट मॉडर्नाइजेशन, तटीय क्षेत्रों का विकास और मल्टी-मोडल कनेक्टिविटी जैसे क्षेत्रों में क्रोएशियाई कंपनियों के लिए बड़े अवसर हैं। उन्होंने यह भी घोषणा की कि भारत क्रोएशिया के साथ अपने अंतरिक्ष अनुभव साझा करेगा और शैक्षणिक संस्थानों के बीच अनुसंधान और सहयोग को बढ़ावा देगा।

संस्कृति और लोगों के बीच संबंधों को नई मजबूती

पीएम मोदी ने बताया कि जाग्रेब यूनिवर्सिटी में हिंदी चेयर की अवधि को 2030 तक बढ़ा दिया गया है और आने वाले पांच वर्षों के लिए सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम भी तैयार किया गया है। इसके अलावा, एक मूवमेंट एग्रीमेंट भी जल्द पूरा होगा जिससे दोनों देशों के लोगों को आने-जाने में सुविधा मिलेगी।

आतंकवाद मानवता का दुश्मन है- पीएम मोदी

इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘हम सहमत हैं कि आतंकवाद मानवता का दुश्मन है। लोकतंत्र में विश्वास रखने वाली शक्तियों का विरोधी है। 22 अप्रैल को भारत में हुए आतंकी हमले पर संवेदनाओं के लिए, हम प्रधानमंत्री और क्रोएशिया सरकार के हार्दिक आभारी हैं। ऐसे कठिन समय में हमारे मित्र देशों का साथ हमारे लिए बहुत मूल्यवान था।

हम दोनों सहमत है कि आज के वैश्विक वातावरण में भारत और यूरोप की साझेदारी बहुत महत्व रखती है। ईयू के साथ हमारी रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने में क्रोएशिया का समर्थन और सहयोग बहुत ही महत्वपूर्ण है।

हम दोनों इस बात का समर्थन करते हैं कि यूरोप हो या एशिया, समस्याओं का समाधान रणभूमि से नहीं निकल सकता। डायलॉग और डिप्लोमेसी ही एकमात्र रास्ता है। किसी भी देश की क्षेत्रीय अखंडता और संप्रभुता का सम्मान आवश्यक है।’

आतंकवाद और वैश्विक सुरक्षा पर चर्चा

क्रोएशियाई प्रधानमंत्री प्लेंकोविच ने भारत में हाल ही में हुए आतंकवादी हमले पर दुख जताया और कहा कि दुनिया भर में सुरक्षा की स्थिति बहुत अस्थिर है। उन्होंने कहा, ‘हमने प्रधानमंत्री मोदी का आतंकवाद के खिलाफ संदेश पूरी तरह से समझा और उसका समर्थन किया, क्योंकि यह वैश्विक स्थिरता के लिए सबसे बड़ा खतरा है।’

रक्षा, ऊर्जा और तकनीक में सहयोग की बात

उन्होंने यह भी बताया कि भारत और क्रोएशिया ने आर्थिक, रक्षा, परमाणु ऊर्जा, जहाज निर्माण और सूचना तकनीक जैसे क्षेत्रों में आगे सहयोग करने पर सहमति जताई है। प्रधानमंत्री प्लेंकोविच ने कहा कि क्रोएशिया भारत और यूरोपीय संघ (ईयू) के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट का पूरा समर्थन करता है और उम्मीद है कि यह समझौता जल्द पूरा होगा, जिससे दोनों देशों के बीच व्यापार को मजबूती मिलेगी।

इंडिया-मिडिल ईस्ट-यूरोप कॉरिडोर पर समर्थन
क्रोएशियाई प्रधानमंत्री ने पीएम मोदी की पहल ‘इंडिया-मिडिल ईस्ट-यूरोप इकोनॉमिक कॉरिडोर’ की भी तारीफ की। उन्होंने कहा, ‘यह पहल क्रोएशिया को मीडिटेरेनियन गेटवे के रूप में सेंट्रल यूरोप से जोड़ सकती है और भारत के विशाल बाजार और अर्थव्यवस्था से जोड़ने का बड़ा अवसर है।’
भारत-क्रोएशिया के बीच चार विषयों पर एमओयू साइन

पश्चिम मामलों के विदेश सचिव तन्मय लाल ने वार्ता के बारे में और जानकारी देते हुए कहा, प्रतिनिधिमंडल की ओर से सहयोग के चार विषयों पर एमओयू साइन किया गया। सहयोग के ये चार क्षेत्र हैं, कृषि और उससे जुड़े क्षेत्र, विज्ञान और तकनीक, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और जगरेब यूनिवर्सिटी में हिंदी चेयर की स्थापना।

लाल ने कहा, दोनों शीर्ष नेताओं ने चार एमओयू साइन किए जाने का स्वागत किया। दोनों नेताओं के बीच भारत और ईयू के बीच मुक्त व्यापार समझौता जल्द होने का मुद्दा भी उठा। वहीं, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि दोनों नेताओं ने डिजिटल तकनीक, अंतरिक्ष, अक्षय ऊर्जा, रक्षा, समुद्री बुनियादी ढांचा, पर्यटन, आतिथ्य जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की।

पीएम मोदी ने सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई में सहयोग के लिए क्रोएशिया को धन्यवाद दिया। वार्ता के लिए पहुंचने पर पीएम मोदी का औपचारिक स्वागत किया गया।

Santosh SETH

Recent Posts

वाराणसी में झमाझम बारिश से जलभराव, 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

वाराणसी में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त: लहरतारा-चांदपुर में भीषण जलभराव, 12वीं तक के सभी…

19 hours ago

वाराणसी के लोहता में भीषण हादसा: रॉन्ग साइड ट्रक ने दो को रौंदा

वाराणसी के लोहता में भीषण सड़क हादसा: रॉन्ग साइड आ रहे बेकाबू ट्रक ने किशोर…

19 hours ago

यूपी के 62 जिलों में बारिश का अलर्ट, 19 में स्कूल बंद, धान फसल बर्बाद

यूपी में बेमौसम बारिश और तेज हवाओं का कहर: 8 जिलों में अति भारी बारिश…

19 hours ago

एशियन गेम्स 2026: महिला कबड्डी में भारत ने जीता गोल्ड, कुल पदक 27 हुए

एशियन गेम्स 2026: भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रचा इतिहास, रोमांचक फाइनल में ईरान को…

19 hours ago

छत्तीसगढ़ में बाढ़ जैसे हालात: सभी स्कूल बंद, सीएम ने दिए बचाव के निर्देश

छत्तीसगढ़ में मूसलाधार बारिश से बाढ़ के हालात: प्रदेश के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित,…

19 hours ago

Pitru Paksha 2026: आज से पितृपक्ष शुरू, जानें श्राद्ध की तिथियां

Pitru Paksha 2026: आज से पितृपक्ष का शुभारंभ, जानें 15 दिनों के कठोर नियम, 'पंचबली'…

22 hours ago