“विधानसभा क्षेत्र लुधियाना पश्चिम के उपचुनाव के लिए आज गुरुवार को मतदान होगा। मतदान की प्रक्रिया सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक चलेगी। 1.75 लाख मतदाता 14 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। मतदान के लिए 194 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। 23 जून को मतगणना के तुरंत बाद परिणाम घोषित कर दिया जाएगा”
चंडीगढ़ 19 / 06 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
मतदान के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। बुधवार को गर्ल्स खालसा कॉलेज से पोलिंग पार्टियों को मतदान के सामान के साथ पोलिंग स्टेशनों के लिए रवाना किया गया। आज मतदान के साथ ही राजनीतिक दलों के चुनाव लड़ रहे नेताओं का राजनीतिक भविष्य ईवीएम में कैद हो जाएगा।
इस विधानसभा क्षेत्र में कुल 1,75,469 मतदाता हैं। इनमें से 90088 पुरुष, 85371 महिलाएं एवं दस ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं। मतदाताओं की सुविधा के लिए मॉडल व ग्रीन पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। दिव्यांगों व महिलाओं के लिए अलग पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। यह सीट आप आदमी पार्टी के विधायक गुरप्रीत सिंह गोगी बस्सी के निधन के कारण खाली हुई थी।
मास्क एवं सेनिटाइजर की रहेगी व्यवस्था
मतदान के लिए कुल 776 पोलिंग कर्मियों की तैनाती की गई है। शांतिपूर्ण मतदान और सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस के एक हजार से अधिक जवान तैनात रहेंगे। कोविड को देखते हुए मतदान केंद्रों पर मास्क एवं सेनिटाइजर की व्यवस्था की गई है।
इनके बीच मुख्य मुकाबला
उपचुनाव में आप के संजीव अरोड़ा, कांग्रेस के भारत भूषण आशु, भाजपा के जीवन गुप्ता एवं शिअद के परउपकार सिंह घुम्मण के बीच मुख्य मुकाबला है। सभी उम्मीदवारों ने भी बुधवार को मतदान के लिए अपनी रणनीति को अंतिम रूप दिया। बूथ वर्करों की जिम्मेदारी तय की गई।
वाराणसी में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त: लहरतारा-चांदपुर में भीषण जलभराव, 12वीं तक के सभी…
वाराणसी के लोहता में भीषण सड़क हादसा: रॉन्ग साइड आ रहे बेकाबू ट्रक ने किशोर…
यूपी में बेमौसम बारिश और तेज हवाओं का कहर: 8 जिलों में अति भारी बारिश…
एशियन गेम्स 2026: भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रचा इतिहास, रोमांचक फाइनल में ईरान को…
छत्तीसगढ़ में मूसलाधार बारिश से बाढ़ के हालात: प्रदेश के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित,…
Pitru Paksha 2026: आज से पितृपक्ष का शुभारंभ, जानें 15 दिनों के कठोर नियम, 'पंचबली'…