Breaking News

प्रधानमंत्री मोदी आज युवाओं को कई बड़ी योजनाओं की सौगात देंगे

“प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज युवाओं और शिक्षा से जुड़ी कई बड़ी योजनाएं शुरू करने वाले हैं। इन योजनाओं की कुल लागत 62,000 करोड़ रुपये से ज्यादा है। सरकार का कहना है कि इससे युवाओं की पढ़ाई, स्किल ट्रेनिंग (कौशल विकास) और रोजगार के मौके बढ़ेंगे”

नई दिल्ली 04 / 10 / 2025 द पॉलिटिक्स अगेन डिजिटल डेस्क 

पीएम मोदी ‘प्रधानमंत्री स्किलिंग एंड एम्प्लॉयबिलिटी ट्रांसफॉर्मेशन थ्रू अपग्रेडेड आईटीआई (पीएम-सेतु)’ नाम की नई योजना लॉन्च करेंगे। इसके तहत देशभर के 1,000 सरकारी आईटीआई कॉलेज आधुनिक बनाए जाएंगे। इसमें 200 आईटीआई ‘हब’ होंगे और 800 आईटीआई उनसे जुड़े रहेंगे।

हर हब में नई तकनीक, डिजिटल लर्निंग, इनोवेशन सेंटर, ट्रेनिंग ऑफ ट्रेनर्स और प्लेसमेंट सर्विस होगी। इसे वर्ल्ड बैंक और एशियन डेवलपमेंट बैंक भी सहयोग देंगे। पहली कड़ी में बिहार के पटना और दरभंगा पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

स्किल लैब्स और स्कूलों में प्रशिक्षण

34 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 400 नवोदय विद्यालय और 200 एकलव्य मॉडल स्कूलों में 1200 स्किल लैब्स खोली जाएंगी। इसमें बच्चों को 12 प्रमुख सेक्टर जैसे आईटी, ऑटोमोबाइल, कृषि, इलेक्ट्रॉनिक्स, लॉजिस्टिक्स और पर्यटन में ट्रेनिंग मिलेगी। इसके लिए 1200 विशेष शिक्षक भी तैयार किए जाएंगे।

चुनावी राज्य बिहार पर खास फोकस

बिहार चुनाव से पहले युवाओं के लिए कई योजनाएं शुरू की जाएंगी।

  • मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना- हर साल पांच लाख ग्रेजुएट युवाओं को दो साल तक ₹1000 मासिक भत्ता और मुफ्त स्किल ट्रेनिंग।
  • बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना (नया रूप)- छात्रों को चार लाख रुपये तक का बिना ब्याज शिक्षा ऋण मिलेगा। अब तक 3.92 लाख छात्रों ने ₹7880 करोड़ के लोन लिए हैं।
  • बिहार युवा आयोग- 18 से 45 साल तक के युवाओं के लिए आयोग बनेगा, जिससे उनकी ऊर्जा और प्रतिभा का सही उपयोग हो सके।
  • जननायक कर्पूरी ठाकुर स्किल यूनिवर्सिटी- यह यूनिवर्सिटी युवाओं को उद्योग आधारित कोर्स और व्यावसायिक शिक्षा देगी।

NIT पटना का नया कैंपस (बिहटा)

पीएम मोदी एनआईटी पटना का बिहटा कैंपस देश को समर्पित करेंगे। इसमें 6500 छात्रों की क्षमता है। यहां 5G प्रयोगशाला, इसरो के साथ बना स्पेस रिसर्च सेंटर और इनोवेशन सेंटर है, जिसने पहले ही नौ स्टार्टअप्स को सहयोग दिया है।

Santosh SETH

Recent Posts

चावल की महंगाई पर सरकार की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: 4 बड़े फैसले

चावल की कीमतों पर लगाम लगाने के लिए सरकार का बड़ा 'एक्शन': व्यापारियों के लिए…

4 hours ago

कैंसर की 137 दवाएं 70% तक सस्ती, मरीजों को 3357 करोड़ की बचत

कैंसर के मरीजों के लिए बड़ी राहत: 137 जीवनरक्षक दवाएं हुईं 70% तक सस्ती, सरकार…

4 hours ago

जौनपुर: दिशा समिति की बैठक में किये गए पांच बड़े फैसले

जौनपुर 'दिशा' समिति की बैठक: विकास कार्यों की हुई गहन समीक्षा, सांसद बाबू सिंह कुशवाहा…

5 hours ago

जौनपुर: किसानों की आय बढ़ाने की पहल, 200 कृषकों को बंटे मुफ्त प्याज बीज

जौनपुर के किसानों के लिए खुशखबरी: उद्यान विभाग ने 200 कृषकों को बांटे 'मुफ्त प्याज…

5 hours ago

जौनपुर: रोजगार मेले में जनपद के 589 युवाओं को मिला रोजगार

जौनपुर रोजगार मेला: युवाओं के सपनों को मिली उड़ान, 22 कंपनियों ने 589 अभ्यर्थियों को…

5 hours ago

दिवाली: खुशियों का पर्व या प्रदूषण का संकट? पर्यावरण बनाम राजनीति का द्वंद्व

प्रकाश का पर्व या सांसों का संकट? दिवाली पर प्रदूषण और उस पर होती 'सियासत'…

5 hours ago