National

प्रधानमंत्री मोदी : सैफरान के विमान इंजन मरम्मत केंद्र का उद्घाटन

“प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को फ्रांसीसी विमानन कंपनी सैफरान के विमान इंजनों के रखरखाव, मरम्मत और देखभाल (MRO) संयंत्र का ऑनलाइन माध्यम से उद्घाटन किया। सैफरान की इकाई सैफ्रान एयरक्राफ्ट इंजन सर्विसेज इंडिया (SAESI) का यह संयंत्र हैदराबाद में स्थापित किया गया है”

हैदराबाद 26 / 11 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

यह संयंत्र वर्ष 2026 से परिचालन में आ जाएगा। इस परियोजना में 1,300 करोड़ रुपये का शुरुआती निवेश किया गया है। यह संयंत्र विमानों की लीप इंजन की सर्विसिंग के लिए है। इन इंजनों का इस्तेमाल एयरबस ए320 निओ और बोइंग 737 मैक्स जैसे पतले आकार वाले वाणिज्यिक विमानों में किया जाता है।

भारत तेजी से बढ़ते नगर विमानन का बाजार

लीप इंजन का निर्माण सीएफएम इंटरनेशनल द्वारा किया जाता है, जो सैफरान एयरक्राफ्ट इंजन और जीई एयरोस्पेस का संयुक्त उपक्रम है। भारत दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते नगर विमानन बाजारों में से एक है और घरेलू एयरलाइनों ने अब तक 1,500 से अधिक विमानों का ऑर्डर दिया है।

एसएईएसआई के संयंत्र में पूर्ण क्षमता हासिल होने पर हर साल 300 लीप इंजनों की सर्विसिंग की जा सकेगी। इससे देश के तेजी से बढ़ते नागर विमानन क्षेत्र में स्वदेशी क्षमताओं को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

रॉस मैकइनेस ने कहा

सैफरन एयरक्राफ्ट इंजन सर्विसेज़ इंडिया फैसिलिटी के उद्घाटन पर सैफरन के चेयरमैन रॉस मैकइनेस ने कहा ‘ मुझे आज हैदराबाद में हमारी नई LEAP इंजन मेंटेनेंस फैसिलिटी के उद्घाटन पर आपका स्वागत करते हुए बहुत गर्व हो रहा है।’

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद करते हुए कहा कि आपकी मौजूदगी भारत और फ्रांस के बीच सात दशकों के भरोसे और दोस्ती के मज़बूत रिश्ते का सबूत है, जो स्ट्रेटेजिक ऑटोनॉमी की साझा महत्वाकांक्षा पर आधारित है। इस मौके पर तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी भी मौजूद रहें।

Santosh SETH

Recent Posts

चावल की महंगाई पर सरकार की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: 4 बड़े फैसले

चावल की कीमतों पर लगाम लगाने के लिए सरकार का बड़ा 'एक्शन': व्यापारियों के लिए…

2 hours ago

कैंसर की 137 दवाएं 70% तक सस्ती, मरीजों को 3357 करोड़ की बचत

कैंसर के मरीजों के लिए बड़ी राहत: 137 जीवनरक्षक दवाएं हुईं 70% तक सस्ती, सरकार…

3 hours ago

जौनपुर: दिशा समिति की बैठक में किये गए पांच बड़े फैसले

जौनपुर 'दिशा' समिति की बैठक: विकास कार्यों की हुई गहन समीक्षा, सांसद बाबू सिंह कुशवाहा…

3 hours ago

जौनपुर: किसानों की आय बढ़ाने की पहल, 200 कृषकों को बंटे मुफ्त प्याज बीज

जौनपुर के किसानों के लिए खुशखबरी: उद्यान विभाग ने 200 कृषकों को बांटे 'मुफ्त प्याज…

3 hours ago

जौनपुर: रोजगार मेले में जनपद के 589 युवाओं को मिला रोजगार

जौनपुर रोजगार मेला: युवाओं के सपनों को मिली उड़ान, 22 कंपनियों ने 589 अभ्यर्थियों को…

3 hours ago

दिवाली: खुशियों का पर्व या प्रदूषण का संकट? पर्यावरण बनाम राजनीति का द्वंद्व

प्रकाश का पर्व या सांसों का संकट? दिवाली पर प्रदूषण और उस पर होती 'सियासत'…

3 hours ago