National

कारगिल विजय दिवस 2025 की तैयारी शुरू

“भारतीय सेना ने एक भावुक और प्रेरणादायक संदेश के साथ ‘कारगिल विजय दिवस 2025’ की तैयारियां शुरू कर दी हैं। बताना चाहेंगे हर साल 26 जुलाई को मनाए जाने वाले ‘कारगिल विजय दिवस’ से ठीक एक महीने पहले भारतीय सेना ने एक पोस्ट किया है, जिसके जरिए युवाओं को प्रेरित करने और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को बढ़ावा देने की कोशिश की गई है”

नई दिल्ली 26 / 06 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

भारतीय सेना ने कारगिल युद्ध की याद में एक छोटा-सा वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया, जिसमें 1999 की वीरगाथा की अनमोल झलकियां और संदेश प्रस्तुत किए गए हैं। वीडियो में युद्ध के दौरान की कई तस्वीरें हैं, जिनके नीचे लिखा था, “1999 में दुश्मन (पाकिस्तानी घुसपैठियों) ने सीमा पार कर ली थी।

हमने दृढ़ निश्चय और अडिग भावना के साथ लड़ाई लड़ी। हमने अपनी जमीन के हर इंच की रक्षा की। हर घुसपैठ को कुचल दिया गया। वो ऊंचाइयों के पीछे छिप गए, लेकिन हमारी वीरता और भी ऊंची हो गई। कारगिल विजय दिवस 2025 में 30 दिन शेष हैं, वो युद्ध जो हमने लड़ा था। वो विजय जो हमने अर्जित की थी।”

सेना ने ‘एक्स’ पर किए गए पोस्ट में लिखा, “कारगिल विजय दिवस 2025, 30 दिन बचे हैं

यह वीडियो 26 जुलाई को मनाए जाने वाले कारगिल विजय दिवस के संदर्भ में भारतीय सेना की स्मरण और श्रद्धांजलि को दर्शाता है। सेना ने ‘एक्स’ पर किए गए पोस्ट में लिखा, “कारगिल विजय दिवस 2025, 30 दिन बचे हैं। 30 दिन याद रखने के लिए और हमारे वीरों के अतुलनीय शौर्य को नमन। उनका साहस कारगिल की ऊंचाइयों में गूंजता है और भारत की आत्मा में सदा के लिए अंकित है।”

1999 में भारतीय सेना ने ऑपरेशन विजय के तहत पाकिस्तानी घुसपैठियों से कारगिल की रणनीतिक ऊंचाइयों को हासिल किया था

हर साल 26 जुलाई को मनाया जाने वाला कारगिल विजय दिवस उस दिन की याद दिलाता है जब 1999 में भारतीय सेना ने ऑपरेशन विजय के तहत पाकिस्तानी घुसपैठियों से कारगिल की रणनीतिक ऊंचाइयों को हासिल किया था।

यह युद्ध भारतीय सशस्त्र बलों की राजनीतिक दृढ़ता, सैन्य कौशल और कूटनीतिक संतुलन का प्रतीक माना जाता है। इस युद्ध को न सिर्फ एक सैन्य विजय के रूप में, बल्कि राष्ट्र की सामूहिक इच्छाशक्ति और रणनीतिक समझ की मिसाल के रूप में भी याद किया जाता है।

Santosh SETH

Recent Posts

पश्चिम बंगाल: लागू होगी आयुष्मान भारत योजना, देशभर में मिलेगा मुफ्त इलाज

पश्चिम बंगाल में स्वास्थ्य क्रांति: सीएम शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, राज्य में लागू होगी…

19 hours ago

‘वंदे मातरम्’ विवाद: शुभेंदु अधिकारी ने सोनिया गांधी से माफी की मांग की

'वंदे मातरम्' पर गरमाई राजनीति: शुभेंदु अधिकारी और बंकिम चंद्र के वंशज ने सोनिया गांधी…

19 hours ago

नाग पंचमी और सावन सोमवार पर जानें आज का अपना राशिफल

17 अगस्त 2026 का राशिफल: नाग पंचमी और सावन की तीसरी सोमवारी का महासंयोग, जानें…

20 hours ago

बंगाल: तारापीठ के होटल में भीषण आग, 5 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत

पश्चिम बंगाल: तारापीठ के होटल में तड़के लगी भीषण आग, 5 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत,…

20 hours ago

बिहार: लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भगदड़, 6 की दर्दनाक मौत

बिहार में दर्दनाक हादसा: लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में मची भगदड़, 6 श्रद्धालुओं की मौत,…

20 hours ago

जौनपुर: पैक्ड पानी में BIS की अनिवार्यता खत्म, अब FSSAI देगा लाइसेंस

जौनपुर: पैक्ड पानी के कारोबारियों को बड़ी राहत, BIS सर्टिफिकेशन की अनिवार्यता खत्म, अब FSSAI…

20 hours ago