जौनपुर : बदलापुर बस स्टेशन से बसों का संचालन किया जाए शुरु – जिलाधिकारी

“जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चन्द्र द्वारा नवनिर्मित बदलापुर बस स्टेशन का औचक निरीक्षण किया गया”

जौनपुर 26 / 06 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पाया कि बस स्टेशन के लोर्कापण का कार्य पूर्ण हो चुका है इसके पश्चात भी अभी तक बस स्टेशन से बसों का संचालन नही हो रहा है जिसपर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए स्टेशन इंचार्ज को निर्देशित किया कि बस स्टेशन को क्रियाशील करते हुए शीघ्र बसों का संचालन शुरु किया जाए, जिससे यात्रीगण सुगमतापूवर्क यात्रा कर सके।

जिलाधिकारी ने कहा कि बदलापुर के इस आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित बस स्टेशन का लोकार्पण हो चुका है किंतु संचालन नहीं किया जा रहा है यह अत्यन्त खेदजनक है, बसों के संचालन के सन्दर्भ में जानकारी लेते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि इसे शीघ्र क्रियाशील किया जाए, अन्यथा संबंधित के विरुद्ध यथोचित कार्रवाई की जाएगी।

इसके पश्चात जिलाधिकारी द्वारा बदलापुर में पीली नदी पर हो रहे खोदाई के कार्य का औचक निरीक्षण किया गया। उन्होंने खोदाई के कार्य की प्रगति के सम्बन्ध में जानकारी लेते हुए वहां मौजूद श्रमिकों, जेसीबी संचालकों में मिष्ठान वितरित करते हुए उनके मनोबल को बढ़ाया तथा उनके कार्यो की सराहना की।

उन्होंने कहा कि पीली नदी को जीवन्त करने के इस पुनीत कार्य में आप सभी का प्रयास बेहद सराहनीय है। इस दौरान जिलाधिकारी ने पोकलैण्ड चालकों को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित भी किया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी बदलापुर योगिता सिंह, खण्ड विकास अधिकारी धर्मेंद्र प्रसाद द्विवेदी सहित अन्य उपस्थित रहे।

Santosh SETH

Recent Posts

पश्चिम बंगाल: लागू होगी आयुष्मान भारत योजना, देशभर में मिलेगा मुफ्त इलाज

पश्चिम बंगाल में स्वास्थ्य क्रांति: सीएम शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, राज्य में लागू होगी…

20 hours ago

‘वंदे मातरम्’ विवाद: शुभेंदु अधिकारी ने सोनिया गांधी से माफी की मांग की

'वंदे मातरम्' पर गरमाई राजनीति: शुभेंदु अधिकारी और बंकिम चंद्र के वंशज ने सोनिया गांधी…

20 hours ago

नाग पंचमी और सावन सोमवार पर जानें आज का अपना राशिफल

17 अगस्त 2026 का राशिफल: नाग पंचमी और सावन की तीसरी सोमवारी का महासंयोग, जानें…

21 hours ago

बंगाल: तारापीठ के होटल में भीषण आग, 5 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत

पश्चिम बंगाल: तारापीठ के होटल में तड़के लगी भीषण आग, 5 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत,…

21 hours ago

बिहार: लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भगदड़, 6 की दर्दनाक मौत

बिहार में दर्दनाक हादसा: लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में मची भगदड़, 6 श्रद्धालुओं की मौत,…

21 hours ago

जौनपुर: पैक्ड पानी में BIS की अनिवार्यता खत्म, अब FSSAI देगा लाइसेंस

जौनपुर: पैक्ड पानी के कारोबारियों को बड़ी राहत, BIS सर्टिफिकेशन की अनिवार्यता खत्म, अब FSSAI…

21 hours ago