Uttar Pradesh

प्रतीक यादव का निधन: अखिलेश भावुक, CM योगी ने जताया शोक

प्रतीक यादव के निधन पर अखिलेश यादव का छलका दर्द, कहा- ‘वह सेहत को लेकर बहुत जागरूक था’; CM योगी समेत इन दिग्गजों ने जताया शोक”

लखनऊ: द पॉलिटिक्स अगेन : संतोष सेठ की रिपोर्ट 

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संस्थापक स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव के आकस्मिक निधन से पूरे प्रदेश में शोक की लहर है।

प्रतीक के निधन पर उनके सौतेले भाई और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने गहरा दुख व्यक्त किया है। इसके साथ ही यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और दोनों डिप्टी सीएम ने भी इस घटना को अत्यंत दुखद बताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।

अखिलेश यादव का छलका दर्द, पहुंचे पोस्टमार्टम हाउस

प्रतीक यादव के निधन की सूचना मिलते ही सपा प्रमुख अखिलेश यादव का पहला बयान सामने आया।

अखिलेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (X) पर पोस्ट करते हुए लिखा, “प्रतीक यादव का निधन अत्यंत दुखद है! ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। विनम्र श्रद्धांजलि!”

प्रतीक यादव का पोस्टमार्टम लखनऊ के KGMU (किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी) में किया जाएगा। अखिलेश यादव खुद KGMU के पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे।

भाई के निधन पर दुख जताते हुए कहा, “मैंने बचपन से देखा है कि प्रतीक हेल्थ (सेहत) के प्रति बहुत जागरूक था। आज वह हमारे बीच नहीं है। जो कानून कहता है, परिवार के लोग कहते हैं, उस हिसाब से होना चाहिए। लगभग दो महीने पहले मेरी उससे मुलाकात हुई थी, तब हमने कहा था कि व्यापार को आगे बढ़ाइए।”

बता दें कि प्रतीक यादव, स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे थे और राजनीति से दूर रहकर अपना व्यवसाय संभालते थे।

CM योगी आदित्यनाथ ने दी विनम्र श्रद्धांजलि

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतीक यादव की पत्नी और राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

सीएम योगी ने कहा, “उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, ‘पद्म विभूषण’, स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के पुत्र एवं उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का आकस्मिक निधन अत्यंत दुःखद है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को सद्गति एवं शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!”

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने जताया दुख

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “प्रतीक यादव के आकस्मिक निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहन संवेदनाएं हैं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिजनों को इस कठिन समय में संबल प्रदान करें।”

वहीं, यूपी के दूसरे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने भी अपनी संवेदनाएं प्रकट करते हुए कहा, “प्रतीक यादव के निधन की अत्यंत दुःखद सूचना प्राप्त हुई। शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा परिवार को इस वज्रपात को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ऊं शांति!”

राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के तमाम बड़े नेता इस दुख की घड़ी में यादव परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कर रहे हैं।

Santosh SETH

Recent Posts

रायगढ़ हादसा: दिवेआगर बीच पर पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की डूबने से मौत

महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा: पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समुद्र में डूबने…

16 hours ago

यूपी भाजपा : विभिन्न मोर्चों की नई टीम, अनस उस्मानीअल्पसंख्यक अध्यक्ष

यूपी भाजपा में बड़े बदलाव: लंबे इंतजार के बाद विभिन्न मोर्चों की नई टीम घोषित,…

16 hours ago

भदोही: ‘मुसहर’ बताकर प्रसूता को अस्पताल से भगाया, डॉक्टर बर्खास्त

भदोही: 'मुसहर' बताकर प्रसूता को अस्पताल से भगाया, सड़क पर हुई डिलीवरी; ईएमओ बर्खास्त, सीएमएस…

16 hours ago

जौनपुर में धूमधाम से मनेगी गांधी-शास्त्री जयंती, अनेक कार्यक्रम तय

जौनपुर में धूमधाम से मनेगी गांधी और शास्त्री जयंती: प्रभात फेरी, 5 किमी रेस और…

17 hours ago

जौनपुर: वाटरशेड विकास से किसानों की आय में 50% वृद्धि, भूजल स्तर सुधरा

जौनपुर: जल संरक्षण से संवर रहा किसानों का भविष्य, 'रिफॉर्म उत्सव' के जरिए वाटरशेड विकास…

17 hours ago

छत्तीसगढ़: ASI और राज्य सरकार के बीच ऐतिहासिक MOU

छत्तीसगढ़ में विरासत पर्यटन को बड़ा बूस्ट: ASI और राज्य सरकार के बीच ऐतिहासिक MOU,…

17 hours ago