PM Modi Rajya Sabha Speech 2026

राज्यसभा में पीएम मोदी का ‘तंज’ और ‘विजन’: खरगे से बोले- “उम्र का लिहाज है, आप बैठकर नारे लगाइए”; बताया 11वें से 3सरे नंबर की इकोनॉमी का सफर

“संसद का बजट सत्र हंगामेदार बना हुआ है। लोकसभा में व्यवधान के एक दिन बाद, गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब दिया”

नई दिल्ली:”The Politics Again”  संतोष सेठ की रिपोर्ट 

जैसे ही पीएम बोलने खड़े हुए, विपक्षी सांसदों ने “एलओपी (LoP) को बोलने दो” और “तानाशाही नहीं चलेगी” के नारे लगाने शुरू कर दिए।

हंगामे के बीच पीएम मोदी ने अपने चिर-परिचित अंदाज में विपक्ष को आड़े हाथों लिया और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पर ऐसा तंज कसा कि सत्ता पक्ष के सांसद हंस पड़े।

“खरगे जी, आप बैठकर नारे लगाइए”

विपक्ष की नारेबाजी के बीच पीएम मोदी ने सभापति से मुखातिब होकर कहा, “आदरणीय सभापति जी, मैं आपसे निवेदन करता हूं कि खरगे जी की उम्र को देखते हुए उन्हें बैठकर नारे लगाने की अनुमति दी जाए, ताकि उन्हें कोई असुविधा न हो। पीछे युवा लोग बैठे हैं, वे तो नारे लगा ही रहे हैं।” पीएम का यह कटाक्ष सदन में चर्चा का विषय बन गया।

“6वें से 11वें पर गिराया, हम 3सरे पर ला रहे हैं”

अर्थव्यवस्था पर बोलते हुए पीएम ने पिछली सरकारों (कांग्रेस) पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा:

  • “जब देश आजाद हुआ, हम दुनिया की छठी (6th) बड़ी अर्थव्यवस्था थे।”
  • “इन लोगों (विपक्ष) ने ऐसा हाल किया कि देश को 11वें नंबर पर पहुंचा दिया।”
  • “आज हम 3सरे नंबर पर जाने की दिशा में तेज गति से बढ़ रहे हैं। यह भारत के आत्मविश्वास का दौर है।”

हाई ग्रोथ, लो इन्फ्लेशन: एक अनोखा संयोग

पीएम मोदी ने कहा कि आज दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में भारत की ग्रोथ सबसे हाई है। “हाई ग्रोथ और लो इन्फ्लेशन (कम महंगाई), यह एक यूनिक संयोग है जो हमारी अर्थव्यवस्था की मजबूती को दर्शाता है।”

21वीं सदी का निर्णायक कालखंड

विकसित भारत के विजन को रखते हुए पीएम ने कहा कि 21वीं सदी का दूसरा चौथाई भाग (2025-2050) उतना ही महत्वपूर्ण है जितना आजादी की लड़ाई का दूसरा चरण था।

अब हमें न रुकना है, न पीछे मुड़कर देखना है। जबकि दुनिया के समृद्ध देश ‘बुजुर्ग’ हो रहे हैं, भारत अपनी ‘युवा शक्ति’ (Young Talent) के दम पर दुनिया को समाधान दे रहा है।

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.