Narendra Modi New Office Decisions
“प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज (शुक्रवार) अपने नए कार्यालय ‘सेवा तीर्थ’ (Seva Tirth) में कार्यभार संभालते ही देश के लिए चार क्रांतिकारी फैसलों पर मुहर लगा दी है”
नई दिल्ली:THE POLITICS AGAIN : संतोष सेठ की रिपोर्ट
पीएमओ के साउथ ब्लॉक से कर्तव्य पथ पर शिफ्ट होने के बाद, पीएम मोदी ने सबसे पहले जिन फाइलों पर हस्ताक्षर किए, वे ‘सेवा भावना’ और ‘नागरिक देवो भव’ के संकल्प को सिद्ध करती हैं।
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा, “सेवा तीर्थ विनम्रता से देश को समर्पित है। यह हमेशा ‘इंडिया फर्स्ट’ के सिद्धांत के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक बना रहे।”
1. पीएम राहत स्कीम (PM Rahat Scheme): एक्सीडेंट पीड़ितों को संजीवनी सड़क हादसों में घायल लोगों की जान बचाने के लिए पीएम मोदी ने ‘पीएम राहत स्कीम’ को मंजूरी दी है।
क्या मिलेगा: दुर्घटना पीड़ितों को ₹1.5 लाख तक का कैशलेस इलाज मिलेगा।
मकसद: गोल्डन ऑवर में पैसों की कमी के कारण इलाज न रुकना सुनिश्चित करना, ताकि किसी की जान न जाए।
2. लखपति दीदी 2.0: लक्ष्य अब 6 करोड़ मोदी सरकार ने मार्च 2027 के अपने मूल लक्ष्य से एक साल पहले ही 3 करोड़ लखपति दीदियां बनाने का आंकड़ा पार कर लिया है।
नया लक्ष्य: पीएम ने अब मार्च 2029 तक 6 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का नया टारगेट सेट किया है। यानी महिलाओं की आर्थिक शक्ति अब दोगुनी होगी।
3. किसानों के लिए खजाना: AIF फंड हुआ दोगुना किसानों की आय बढ़ाने और एग्रीकल्चर वैल्यू चेन को मजबूत करने के लिए बड़ा फैसला लिया गया है।
फैसला: एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर फंड (AIF) को ₹1 लाख करोड़ से बढ़ाकर अब ₹2 लाख करोड़ कर दिया गया है। इससे कोल्ड स्टोरेज, वेयरहाउस और प्रोसेसिंग यूनिट्स को बढ़ावा मिलेगा।
4. स्टार्टअप इंडिया फंड ऑफ फंड्स 2.0 युवाओं और इनोवेटर्स के लिए सरकार ने ₹10,000 करोड़ के नए फंड को मंजूरी दी है।
फोकस: यह फंड डीप टेक (Deep Tech), एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग और नए आइडियाज को फंडिंग देगा, जिससे भारत का इनोवेशन इकोसिस्टम और मजबूत होगा।
वृंदावन गुरुकुलम हादसा: पानी के टैंक में दम घुटने से 4 छात्रों की दर्दनाक मौत,…
यूपी के शिक्षामित्रों के लिए दिवाली का तोहफा: मानदेय 10 हजार से बढ़कर हुआ 18…
आगरा में नवविवाहिता से खौफनाक मांग: पति ने रखी गंदी शर्त, कंपनी का सीक्रेट डाटा…
फिरोजाबाद में खूनी खेल: पत्नी को प्रेमी के साथ शराब पीते देख कॉलेज संचालक पति…
चुनाव आयोग पर संग्राम: हिरासत से छूटे राहुल-प्रियंका, पवन खेड़ा की चेतावनी- 'मोदी-शाह को नींद…
चुनाव आयोग के बाहर भारी बवाल: राहुल और प्रियंका गांधी सहित कई विपक्षी नेता हिरासत…