इस साल पश्चिम बंगाल के अलावा असम और कई अन्य राज्यों में भी विधानसभा चुनाव कराए जाने हैं। अधिकांश जगहों पर सियासी सरगर्मियां धीरे-धीरे परवान चढ़ रही हैं। आज बंगाल में चुनावी बिगुल फूंकने के बाद पीएम मोदी असम दौरे पर पहुंचे। प्रधानमंत्री गुवाहाटी हवाई अड्डे से अजारा तक चार किलोमीटर लंबा रोड शो कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक रोड शो पूरा करने के बाद पीएम मोदी गुवाहाटी के सरुसजाई स्टेडियम में पारंपरिक बोडो सांस्कृतिक कार्यक्रम- बागुरुम्बा द्वौ में भी भाग लेंगे।
खबरों के मुताबिक असम में पीएम मोदी के स्वागत में प्रदेश भाजपा ने यह बड़ा राजनीतिक कार्यक्रम आयोजित किया है। इसमें मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा समेत कई भाजपा नेता और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद हैं। भाजपा समर्थक भी बड़ी संख्या में पीएम मोदी के रोड शो में शामिल हुए हैं।
रायपुर में दिनदहाड़े अपहरण: स्कार्पियो से UP ले गए प्रतीक राय को, 12 घंटे में…
फ्लाइट में 174 लोगों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित को नेतन्याहू का…
मुंबई एयरपोर्ट पर 'दोतरफा' तस्करी का बड़ा भंडाफोड़: DRI ने पकड़ा 13 करोड़ का सोना-हीरा,…
तुर्की से कुख्यात ड्रग तस्कर नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण: 2029 तक नार्को-कार्टेल खत्म करने को…
SIR विवाद: जंतर-मंतर पर रविवार को फिर 'नागरिक मार्च', प्रदर्शन की अनुमति न मिलने पर…
CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: जंतर-मंतर पर मार्च कर रहे प्रशांत भूषण, योगेंद्र…